कानपुर देहात में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:महंगाई, बेरोजगारी पर ज्ञापन, प्रशासन बोला प्रदर्शन की परमिशन नहीं थी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur dehat
  • Kanpur Dehat SP Protest Inflation, Unemployment; Govt Action Warned

कानपुर देहात में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:महंगाई, बेरोजगारी पर ज्ञापन, प्रशासन बोला प्रदर्शन की परमिशन नहीं थीकानपुर देहात3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी ने कानपुर देहात में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

प्रदर्शन का नेतृत्व इटावा लोकसभा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया और जिलाध्यक्ष अरुण यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया। हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाए।

उन्होंने राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

सपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को सामने रखा।

इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।

सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नीतियों का असर कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से लोकतांत्रिक आंदोलनों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की बहस और धक्का-मुक्की भी हुई, जिसे जल्द ही शांत कर लिया गया।

प्रशासन ने इस प्रदर्शन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि प्रदर्शन के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी।

उन्होंने कहा कि आयोजकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी ने जनसमस्याओं को लेकर अपने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। वहीं, प्रशासन पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Civil Lines Multilevel Parking Problems | Prayagraj Parking Visit आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे…

    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Hanuman Ansh Film Team At CSJMU Kanpur | Shobhinav Satya Statement शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का…

    You Missed

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Stuttgart vs Viking: UEFA Champions League stats & head-to-head

    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    शोभिनव सत्या बोले- डायरेक्टर की जिद पर बनी हनुमान अंश:नीम करौली बाबा का रोल निभाने वाले एक्टर ने कहा- टीम छोड़ने लगी थी

    Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

    यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम