रामलीला में राम वनगमन, केवट प्रसंग का मंचन:लखनऊ में दशरथ-कैकई संवाद, दशरथ देहावसान ने दर्शकों को भावुक किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Ramlila: Dashrath Kaikeyi Samvad, Ram Van Gaman Emotional Scenes

रामलीला में राम वनगमन, केवट प्रसंग का मंचन:लखनऊ में दशरथ-कैकई संवाद, दशरथ देहावसान ने दर्शकों को भावुक कियालखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के महानगर में चल रही श्री रामलीला के तीसरे दिन शुक्रवार को रामायण के भावुक प्रसंगों का मंचन किया गया। दशरथ-कैकई संवाद से लेकर राम वनगमन, केवट प्रसंग, सुमंत विलाप और दशरथ देहावसान तक के दृश्यों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। पूरे परिसर में जय श

.

मंथरा के कहने पर कैकई कोप भवन में चली जाती हैं। राजा दशरथ के पहुंचने पर वह उन्हें पुराने दो वरदानों की याद दिलाती हैं। कैकई राम को 14 वर्ष के वनवास और भरत को राजगद्दी देने का वर मांगती हैं। यह सुनकर दशरथ व्याकुल हो जाते हैं। वे कैकई से राम को वन न भेजने की गुहार लगाते हैं।

मंचन के दौरान भावुक हुए दर्शक

मंचन के दौरान दशरथ का संवाद ‘अरी तू क्यों मारे है पापिन, मोहे राम हृदय से हैं प्यारे’ सुनकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद राम पिता के वचन को निभाने के लिए वन जाने को तैयार हो जाते हैं। माता सीता भी उनके साथ चलने का निर्णय लेती हैं।

राम के वन जाने की खबर सुनकर लक्ष्मण भी उनके साथ जाने की जिद करते हैं। वे प्रभु की सेवा को अपना धर्म बताते हैं। तीनों के वन प्रस्थान का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। गंगा किनारे पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण से केवट ने प्रभु के चरण पखारने की अनुमति मांगी।

भक्ति से भरा संवाद मंचन का प्रमुख आकर्षण

केवट के प्रेम और भक्ति से भरा संवाद मंचन का प्रमुख आकर्षण रहा। चरण पखारने के बाद उसने भगवान को नाव से गंगा पार कराया। इसके बाद सुमंत के विलाप और दशरथ के देहावसान का मार्मिक मंचन किया।

लीला में राम की भूमिका यशी लोहुमी, लक्ष्मण फाल्गुनी लोहुमी, सीता अनुराधा मिश्रा, दशरथ कुणाल पन्त, कैकई आशा रावत, सुमंत कमल पंत, कौशल्या भारती जोशी कांडपाल और निषादराज/केवट की भूमिका महेंद्र पन्त ने निभाई।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

वाराणसी पुलिस की अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई:कैंट में 20 कुंतल तो कोतवाली 10 में अवैध माल बरामद, जड़ी-बूटी के आड़ में कारोबार

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Illegal Firecracker Raid | Police Seize Stock In Cantt & Kotwali वाराणसी पुलिस की अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई:कैंट में 20 कुंतल…

हेमा मालिनी@78:पाकिस्तानी फैन चाकू लिए घर में घुसा, पिता को हार्ट अटैक आया, जन्म से पहले मां ने रखा नाम; ऐसे बनीं ड्रीम गर्ल

Hindi News Entertainment Bollywood Hema Malini Birthday Interesting Facts; Dream Girl Pakistani Fan | Dharmendra Love Story हेमा मालिनी@78:पाकिस्तानी फैन चाकू लिए घर में घुसा, पिता को हार्ट अटैक आया,…

You Missed

Gol vai suspender todos os voos entre o Brasil e a Flórida a partir de fevereiro de 2027 – AcheiUSA

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 0 views
Gol vai suspender todos os voos entre o Brasil e a Flórida a partir de fevereiro de 2027 – AcheiUSA

वाराणसी पुलिस की अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई:कैंट में 20 कुंतल तो कोतवाली 10 में अवैध माल बरामद, जड़ी-बूटी के आड़ में कारोबार

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 0 views
वाराणसी पुलिस की अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई:कैंट में 20 कुंतल तो कोतवाली 10 में अवैध माल बरामद, जड़ी-बूटी के आड़ में कारोबार

Judge deals another blow to Trump’s White House media bans

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 5 views
Judge deals another blow to Trump’s White House media bans

रामलीला में राम वनगमन, केवट प्रसंग का मंचन:लखनऊ में दशरथ-कैकई संवाद, दशरथ देहावसान ने दर्शकों को भावुक किया

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 4 views
रामलीला में राम वनगमन, केवट प्रसंग का मंचन:लखनऊ में दशरथ-कैकई संवाद, दशरथ देहावसान ने दर्शकों को भावुक किया

Fresno bishop calls for support amid fears over ICE activity

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 3 views