अम्बेडकरनगर में खेत पर गए दंपती के शव मिले:महिला के पैर में जंगली जानवर के हमले के निशान, खेत में सिंचाई करने गए थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ambedkarnagar
  • Ambedkarnagar Couple Death | Wild Animal Attack Suspected In Farm

अम्बेडकरनगर में खेत पर गए दंपती के शव मिले:महिला के पैर में जंगली जानवर के हमले के निशान, खेत में सिंचाई करने गए थेअम्बेडकरनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अम्बेडकरनगर खेत की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार रात खेत पर गए दंपती के शव सोमवार सुबह सड़क किनारे खेत में पड़े मिले। एक साथ दो मौतों की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।

.

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर के मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव का है।

जानकारी के अनुसार, आजनपारा गांव निवासी बिशुनलाल (40) रविवार रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी द्रोपती (38) के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में दोनों के शव पड़े देखे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मालीपुर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। रात में खेत पर गए दंपती की सुबह मौत की खबर सामने आने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मिल सकेगा।

क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की आशंका प्रतीत हो रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मृतक दंपती के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। माता-पिता की एक साथ मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग की घटना के बाद बॉडीगार्ड तैनात; सीएम फडणवीस के साथ कार्यक्रम में दिखे जैकी श्रॉफ

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Gets Police Security After Firing Incident | Jackie Shroff टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग की घटना के बाद बॉडीगार्ड तैनात; सीएम फडणवीस के…

सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के खिलाफ वारंट निरस्त:आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जारी हुआ था NBW, वकील के जरिए दिया प्रार्थना पत्र

Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur MLA Ragini Sonkar Warrant Cancelled | MP MLA Court News सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के खिलाफ वारंट निरस्त:आचार संहिता उल्लंघन के मामले…

You Missed

Chevron (CVX) Stock Looks Reasonable With Cash Flow Value Above Price

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 0 views
Chevron (CVX) Stock Looks Reasonable With Cash Flow Value Above Price

टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग की घटना के बाद बॉडीगार्ड तैनात; सीएम फडणवीस के साथ कार्यक्रम में दिखे जैकी श्रॉफ

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 0 views
टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा:फायरिंग की घटना के बाद बॉडीगार्ड तैनात; सीएम फडणवीस के साथ कार्यक्रम में दिखे जैकी श्रॉफ

Kyle Dugger returns to Bengals practice ahead of Ravens game; Cashius Howell battling illness

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
Kyle Dugger returns to Bengals practice ahead of Ravens game; Cashius Howell battling illness

सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के खिलाफ वारंट निरस्त:आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जारी हुआ था NBW, वकील के जरिए दिया प्रार्थना पत्र

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के खिलाफ वारंट निरस्त:आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जारी हुआ था NBW, वकील के जरिए दिया प्रार्थना पत्र

Why ‘The Diplomat’ Season 4 Finale Is Surprisingly Sad

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 6 views
Why ‘The Diplomat’ Season 4 Finale Is Surprisingly Sad

पारंपरिक गीतों से की मां की आराधना:शीतला माता मंदिर में देवी जागरण, ‘माई के पचरा’ गाकर की मां की आराधना

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
पारंपरिक गीतों से की मां की आराधना:शीतला माता मंदिर में देवी जागरण, ‘माई के पचरा’ गाकर की मां की आराधना