मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mainpuri
  • Mainpuri Road Accident | Truck Hits Bike, Youth Killed In Road Mishap

मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का सायाअभिषेक जैन | मैनपुरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी में बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे 32 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर गांव हरनागर के पास अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।ये घटना रविवार की रात करीब 9 बजे की है, जबकि सोमवार की सुबह करीब साढे ग्यारह बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बिछवां थाना क्षेत्र के नगला दखली निवासी राम रईस (32) पुत्र तेजपाल सिंह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की रात वह बाइक से सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। सब्जी खरीदने के बाद वह करीमगंज से मैनपुरी-कुरावली मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव हरनागर के पास एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राम रईस गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने घायल युवक से पूछताछ की और उसकी पहचान व परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और राम रईस को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद रात में ही शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की गई।

राम रईस की मौत से पत्नी रितु और परिवार के अन्य सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब तीन साल पहले रितु की शादी राम रईस से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 19 October 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की…

सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में पैर में घुसी रॉड, जानिए रियल लाइफ ‘गदर’ के किस्से

Hindi News Entertainment Bollywood Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy | Anil Kapoor Set Incident & Childhood Anger सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में…

You Missed

No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 2 views
मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Social Security Announces 3.6 Percent Benefit Increase for 2027

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Social Security Announces 3.6 Percent Benefit Increase for 2027

यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

Bigg Boss Telugu 10: Did Nagarjuna Akkineni reprimand Shalini ahead of elimination as Temper Vamsi gains an edge? Find out