झांसी के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:तीसरी मंजिल पर सो रहा था परिवार, नीचे बनाए थे गोदाम, पड़ोसी की छत पद कूदकर बचाई जान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi News, Jhansi Police, Fire Department, Fire Fighter

झांसी के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:तीसरी मंजिल पर सो रहा था परिवार, नीचे बनाए थे गोदाम, पड़ोसी की छत पद कूदकर बचाई जानझांसी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स। - Dainik Bhaskarतीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स।

झांसी में कोतवाली थाना क्षेत्र की स्वामीपुरम कॉलोनी में देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। मकान के निचले फ्लोरों पर स्पेयर पार्ट्स और टायर भरे हुए थे, जबकि सबसे ऊपरी मंजिल पर परिवार के सदस्य सो रहे थे।

.

कमरों में धुआं भरने पर उनकी नींद खुली तो बाहर निकलने का रास्ता आग की लपटों से घिरा मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी की छत पर कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पहले मैके की 3 तस्वीर देखें…

आग लगने की सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां, बाद में एक और आई।आग लगने की सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां, बाद में एक और आई।घटनास्थल पर पहुंचते ही आग बुझाने में जुटे फायर फाइटर।घटनास्थल पर पहुंचते ही आग बुझाने में जुटे फायर फाइटर।मकान के अंदर जल रही आग बुझाते फायर फाइटर।मकान के अंदर जल रही आग बुझाते फायर फाइटर।

अब समझें घटनाक्रम…

ग्वालियर रोड स्थित स्वामीपुरम कॉलोनी निवासी हरेकृष्ण मुखरइया के अनुसार उनके मकान के बेसमेंट में ई-स्कूटर खड़ी थी, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर कारों के स्पेयर पार्ट्स और टायर रखे हुए थे। तीसरी मंजिल पर वह, उनका बेटा अनुभव मुखरइया और बहू सो रहे थे।

रात करीब 11:40 बजे कमरे में धुआं भरने लगा तो उनकी नींद खुली। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने बेटे और बहू को जगाया और नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों की ओर बढ़े, लेकिन दूसरी मंजिल से उठ रही आग की लपटें ऊपर तक पहुंच चुकी थीं। ऐसे में तीनों लोग छत पर पहुंचे और शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया। बाद में पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई।

चंद मिनटों में तीनों मंजिलें आग की चपेट में आईं

परिजनों के सुरक्षित बाहर निकलने तक आग चंद मिनट में पूरे मकान में फैल चुकी थी। पड़ोसी हर्षवर्धन ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों और पुलिस टीम ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक मकान में रखा स्पेयर पार्ट्स का माल, टायर और घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

हरेकृष्ण मुखरइया, मकान मालिक।हरेकृष्ण मुखरइया, मकान मालिक।

25 लाख के नुकसान का दावा

हरेकृष्ण मुखरइया का कहना है कि आग में करीब 25 लाख रुपए का माल और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि घर में बने कार्यालय में उधारी का रजिस्टर भी रखा था, जिसमें लाखों रुपए का हिसाब-किताब दर्ज था। वह भी आग में जलकर राख हो गया।

सबसे पहले बेसमेंट में रखे ई-स्कूटर में आग लगना बताया जा रहा।सबसे पहले बेसमेंट में रखे ई-स्कूटर में आग लगना बताया जा रहा।

ई-स्कूटर से आग लगने की आशंका

मकान मालिक ने बताया कि बेसमेंट में खड़ी ई-स्कूटर की बैटरी पूरी तरह चार्ज थी। उनका अनुमान है कि स्कूटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी होगी। आग में स्कूटर भी पूरी तरह जल गई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस और फायर विभाग द्वारा की जा रही है।

मकान को बना रखा था गोदाम

आग बुझने के बाद जब पुलिस और अन्य अधिकारी मकान के अंदर पहुंचे तो सामने आया कि करीब 12 फीट चौड़े इस तीन मंजिला मकान के दो फ्लोर गोदाम की तरह इस्तेमाल किए जा रहे थे। बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी गई थी। साथ ही आग जैसी आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं था। यही कारण रहा कि परिवार को जान बचाने के लिए पड़ोसी की छत पर कूदना पड़ा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut DM Investigation Committee Formed Against Sanjeev & Archit Gupta राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता…

‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Gajraj Rao Jaipur Visit | Food Experience Kachori Mithai Badhaai Ho ‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का…

You Missed

Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 0 views
Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 0 views
राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

Linette saves two set points, advances past Zakharova in Guangzhou

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
Linette saves two set points, advances past Zakharova in Guangzhou

‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 4 views
‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

CS Cartaginés avanzó a la Final de la Copa Centroamericana | Concacaf

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
CS Cartaginés avanzó a la Final de la Copa Centroamericana | Concacaf

करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल