अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Tiger Shroff Car Firing Mumbai | Anup Jalota Statement Salman Khan

अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनूप जलोटा ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था। - Dainik Bhaskarअनूप जलोटा ने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था।

भजन गायक अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है।

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलीबारी की। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए लेने का दावा किया।

IANS से बातचीत में अनूप जलोटा ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये सब चीजें रोकने का एक ही तरीका है कि सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें। मैंने पहले भी कहा था, ये बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज को जो ठेस पहुंची है, वह तभी ठीक होगी, जब सलमान खान क्षमा मांगें।

उन्होंने आगे कहा, “नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी। जो लोग सलमान खान के साथ काम करेंगे, उनको तकलीफें आएंगी। उनके परिवार को भी तकलीफें आएंगी। तो क्यों न एक बार कड़ा मन बनाकर सलमान खान बिश्नोई समाज से क्षमा मांग लें।”

अनूप जलोटा को मुख्य रूप से उनकी भजन और गजल गायकी के लिए जाना जाता है। उन्हें 'भजन सम्राट' की उपाधि दी गई है।अनूप जलोटा को मुख्य रूप से उनकी भजन और गजल गायकी के लिए जाना जाता है। उन्हें ‘भजन सम्राट’ की उपाधि दी गई है।

जुहू में टाइगर की कार पर फायरिंग

रविवार शाम टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोली चला दी।

टाइगर इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश सामने आया। इनमें लॉरेंस गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली।

इन संदेशों में सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग की गई। साथ ही, अभिनेता से जुड़े लोगों को धमकी देने की बात भी सामने आई।

गैंगस्टर अनिल पंडित ने कहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला और धमकी सिर्फ इसलिए दी गई क्योंकि वह सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं।गैंगस्टर अनिल पंडित ने कहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला और धमकी सिर्फ इसलिए दी गई क्योंकि वह सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं।

सलमान और लॉरेंस के बीच विवाद क्या है?

दरअसल, सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच विवाद की मुख्य वजह 1998 का काला हिरण शिकार मामला है। करीब 28 साल पुराने इस मामले को लेकर बिश्नोई समाज में नाराजगी रही है। इसी विवाद के चलते सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।

1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है। समाज वन्यजीवों की रक्षा को अपनी धार्मिक आस्था का हिस्सा मानता है।

गैंगस्टर लॉरेंस ने मार्च 2023 में जेल से दिए एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का मुख्य मकसद है।गैंगस्टर लॉरेंस ने मार्च 2023 में जेल से दिए एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का मुख्य मकसद है।

सलमान से माफी की मांग

लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई समेत बिश्नोई समाज से जुड़े कई लोगों का कहना है कि अगर सलमान खान समाज के धार्मिक स्थल मुकाम में जाकर माफी मांग लें, तो विवाद खत्म हो सकता है।

हालांकि, सलमान खान के पिता सलीम खान पहले कह चुके हैं कि माफी मांगने का मतलब गलती स्वीकार करना होगा। उनके मुताबिक, सलमान ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है।

2018 में लॉरेंस ने दी थी धमकी

साल 2018 में लॉरेंस ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान सलमान को धमकी दी थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस के भाई अनमोल ने ली थी।

अक्टूबर 2024 में सलमान के करीबी और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हुई। इसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे।

टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने भी कहा कि बिश्नोई समाज या लॉरेंस की सलमान खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। विवाद सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का है।

उन्होंने सलमान को एक बार फिर गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि पर आकर माफी मांगने की सलाह दी है।

लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर इलाके में रहते हैं।लॉरेंस के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर इलाके में रहते हैं।

रमेश बिश्नोई ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि सलमान खान इतनी छोटी सी बात के लिए बार-बार कहने पर भी माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं। वो इतने जिद्दी क्यों बने हुए हैं। माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। उन्होंने सलमान खान के परिवार से भी अपील की है कि अगर किसी धर्म की भावना आहत हुई है, तो माफी मांग लेना ही सही रास्ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर पर फायरिंग के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ: घटना पर सुनील शेट्टी ने जताई चिंता, दीपक पराशर बोले- एक्टर्स टारगेट बनने आए हैं क्या

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के अगले दिन जैकी श्रॉफ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। वह सोमवार को मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सम्मान में आयोजित ‘बप्पी लाहिड़ी मार्ग’ के नामकरण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। इस दौरान सुनील शेट्टी ने टाइगर पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर जैकी और टाइगर के साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने राहत जताई कि टाइगर ठीक हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    महाराजा तेज सिंह की शौर्यगाथा से गूंजा मैनपुरी का दशहरा:एमएलसी चुनाव पर जयवीर सिंह का दावा, बोले- सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा

    Hindi News Local Uttar pradesh Mainpuri Mainpuri Dussehra: Jayveer Singh Claims BJP MLC Election Victory | Statement महाराजा तेज सिंह की शौर्यगाथा से गूंजा मैनपुरी का दशहरा:एमएलसी चुनाव पर जयवीर…

    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda MLC Election Update | Voting Preparation & Voter List Details गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872…

    You Missed

    2-year-old put loaded gun in their mouth at daycare, state report says

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 3 views
    2-year-old put loaded gun in their mouth at daycare, state report says

    अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 3 views
    अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी

    NYT Connections Answers for October 20, 2026

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    NYT Connections Answers for October 20, 2026

    महाराजा तेज सिंह की शौर्यगाथा से गूंजा मैनपुरी का दशहरा:एमएलसी चुनाव पर जयवीर सिंह का दावा, बोले- सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    महाराजा तेज सिंह की शौर्यगाथा से गूंजा मैनपुरी का दशहरा:एमएलसी चुनाव पर जयवीर सिंह का दावा, बोले- सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा

    Nor’ easter to bring coastal flooding, winds to East Coast

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 7 views
    Nor’ easter to bring coastal flooding, winds to East Coast

    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 6 views
    गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान