हरदोई में सुबह हुई बारिश:गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Rain Relief & Traffic Jam | Weather Update

हरदोई में सुबह हुई बारिश:गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं मुश्किलेंशाहनवाज खान | हरदोईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज और फिर रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मामूली राहत मिली, लेकिन सड़कों पर जलभराव के कारण आवागमन में मुश्किलें भी आईं। बारिश के बाद चलीं हवाओं ने भी लोगों को सुहावने मौसम के दीदार कराए।

सुबह काम और दफ्तरों के लिए निकले लोगों को अचानक हुई बारिश से परेशानी हुई। लोग भीगने से बचने के लिए दुकानों और शेड के नीचे रुके। मवेशी भी पेड़ों की छांव और दुकानों के बाहर आश्रय लेते दिखे। कुछ लोग छाता और रेनकोट पहने अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।

इस बारिश ने एक ओर जहां मौसम को सुहाना बनाया, वहीं दूसरी ओर शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी उजागर कर दी। कुछ ही देर की बारिश से शहर के मुख्य चौराहों, फुटपाथों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाती हैं। यह स्थिति नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की सफाई के दावों पर सवाल उठाती है। गौरतलब है कि जून की शुरुआत से ही दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था। शुक्रवार सुबह हुई इस बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी से कुछ हद तक राहत दी है।

मौसम की जानकार रमेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार कि सुबह बारिश होने से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज होने की संभावना है।

हालांकि, मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि यदि आने वाले घंटों में तेज धूप खिली, तो हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस बढ़ सकती है। फिलहाल, इस हल्की बारिश से हरदोई के लोगों को उमस भरी गर्मी से तात्कालिक राहत मिली है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Mosque Construction Controversy | Protest In Kesarganj Mandi मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस…

    एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

    Hindi News Entertainment Bollywood Actor Sharat Saxena Surgery Update | Bombay Hospital Mumbai News एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है…

    You Missed

    Der Plan von Fußball-Zwerg Como geht völlig schief

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 0 views
    Der Plan von Fußball-Zwerg Como geht völlig schief

    मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 0 views
    मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

    Ingham County woman wins $100,000 annually for life in Michigan Lottery

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 2 views
    Ingham County woman wins 0,000 annually for life in Michigan Lottery

    एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 2 views
    एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

    The New ‘Avatar: Seven Havens’ Trailer Just Made Life Harder for Korra Defenders

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 3 views
    The New ‘Avatar: Seven Havens’ Trailer Just Made Life Harder for Korra Defenders

    पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 3 views
    पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा