दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Daler Mehndi Son Gurdeep Statement | Uttarakhand CM Dhami Controversy

दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुए विवाद के बीच गायक दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में गुरदीप ने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर जताई जा रही चिंताओं का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि उनके पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास है। हालांकि, उन्होंने टिहरी गढ़वाल मेले में हुए विवाद पर सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से परहेज किया।

इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात कर इस मामले को आपसी बातचीत से समाप्त करने की अपील की है।

दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी।दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी।

पिता की सेहत पर बोले बेटे गुरदीप मेहंदी

गुरुवार को एक संगीत पुरस्कार समारोह में पहुंचे दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी से उनके पिता की अस्वस्थता को लेकर सवाल पूछा गया। गुरदीप ने कहा कि उनके पिता की तबीयत बिल्कुल ठीक है और वे ‘फर्स्ट क्लास, शानदार और सुपरहिट’ हैं।

उत्तराखंड में मंत्री के साथ हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर गुरदीप ने कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने आगे बताया कि काफी समय बाद किसी पंजाबी संगीत पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनकर वे काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

दलेर मेहंदी पर शराब पीकर स्टेज पर परफोर्म करने का आरोप लगाया गया था।दलेर मेहंदी पर शराब पीकर स्टेज पर परफोर्म करने का आरोप लगाया गया था।

CM धामी ने मीका से फोन पर की बात

विवाद बढ़ता देख उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को शांत कराने की पहल की है। ANI के मुताबिक, CM धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल का मकसद किसी भी कलाकार को ठेस पहुंचाना नहीं था।

उन्हें दलेर मेहंदी की खराब तबीयत के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। CM ने कहा कि मंत्री द्वारा स्थिति स्पष्ट करने के बाद अब सभी को इस मामले को यही समाप्त मान लेना चाहिए।

मीका सिंह ने जताई थी नाराजगी, कलाकार के सम्मान की मांग की

इससे पहले दलेर मेहंदी के छोटे भाई और गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर उत्तराखंड सरकार का ध्यान इस ओर खींचा था।

मीका ने लिखा था कि मंच पर बुलाकर किसी सीनियर कलाकार के साथ इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दलेर मेहंदी बीमार होने के बावजूद अपना वादा पूरा करने आए थे और उन्होंने पूरे 1 घंटे 30 मिनट तक लाइव परफॉर्मेंस दी थी। मीका ने कहा कि शिकायत होने पर सम्मानजनक तरीके से बात की जानी चाहिए थी।

18 अक्टूबर को टिहरी के मेले में शुरू हुआ था विवाद

यह पूरा मामला 18 अक्टूबर की शाम टिहरी गढ़वाल के ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ का है। कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही रोक दिया था। मंत्री ने उन पर शराब के नशे में होने, ठीक से न गाने और लिप-सिंक करने के आरोप लगाए थे।

घटना के बाद अभिनेता राजपाल यादव, अनुपम खेर और बादशाह समेत कई कलाकारों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया था और बताया था कि वे शराब नहीं पीते हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमिताभ-दिलजीत को धमकी, मुंबई मेयर को ईमेल आया:लिखा- एक्टर का बंगला उड़ाएंगे, सिंगर पर आत्मघाती हमले की प्लानिंग

    Hindi News National Mumbai Mayor Threat Email | Amitabh Bachchan Diljit Dosanjh Bomb Scare अमिताभ-दिलजीत को धमकी, मुंबई मेयर को ईमेल आया:लिखा- एक्टर का बंगला उड़ाएंगे, सिंगर पर आत्मघाती हमले…

    देवरिया में गायत्री महायज्ञ की तैयारी:यज्ञपुरम में शनिवार को होगा भूमिपूजन, अखंड दीप शताब्दी वर्ष में आयोजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Gayatri Mahayagya In Deoria Rudrapur | Swami Sachidanand Maharaj Ceremony देवरिया में गायत्री महायज्ञ की तैयारी:यज्ञपुरम में शनिवार को होगा भूमिपूजन, अखंड दीप शताब्दी…

    You Missed

    TFRD announces reduced evacuation zone, end to shelter-in-place order after chemical release

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 0 views
    TFRD announces reduced evacuation zone, end to shelter-in-place order after chemical release

    अमिताभ-दिलजीत को धमकी, मुंबई मेयर को ईमेल आया:लिखा- एक्टर का बंगला उड़ाएंगे, सिंगर पर आत्मघाती हमले की प्लानिंग

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 0 views
    अमिताभ-दिलजीत को धमकी, मुंबई मेयर को ईमेल आया:लिखा- एक्टर का बंगला उड़ाएंगे, सिंगर पर आत्मघाती हमले की प्लानिंग

    Best Car Accident Lawyers in New Port Richey, FL for 2026

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 5 views
    Best Car Accident Lawyers in New Port Richey, FL for 2026

    दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 6 views
    दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

    India begin new Championship cycle in Vadodara

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views