अमिताभ-दिलजीत को धमकी, मुंबई मेयर को ईमेल आया:लिखा- एक्टर का बंगला उड़ाएंगे, सिंगर पर आत्मघाती हमले की प्लानिंग

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Mayor Threat Email | Amitabh Bachchan Diljit Dosanjh Bomb Scare

अमिताभ-दिलजीत को धमकी, मुंबई मेयर को ईमेल आया:लिखा- एक्टर का बंगला उड़ाएंगे, सिंगर पर आत्मघाती हमले की प्लानिंगमुंबई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई की मेयर को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल में मेयर के कार्यालय को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई में होने वाले इंडिया टूर कार्यक्रम और को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुंबई मेयर रितु तावड़े को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ बंगले पर बम हमले की धमकी दी गई है। भेजने वाले का दावा है कि यह हमला 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला होगा।

धमकी में कहा गया है कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। इसी मेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई है।

मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए ईमेल का स्क्रीन शॉट।मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए ईमेल का स्क्रीन शॉट।

मेल में सिख विरोधी दंगे का जिक्र

मेल भेजने वाले ने खालिस्तान-समर्थक नारों का इस्तेमाल किया और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमले उन लोगों के खिलाफ बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं, जिन पर सिख समुदाय को निशाना बनाने का आरोप है।

ईमेल भेजने वाले की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई पुलिस ने मामले में कहा कि BMC कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। जांच की गई है, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आगे की जांच जारी है।

अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर दिलजीत को धमकी

वहीं, मेल में दिलजीत को निशाना बनाने की वजह उनके द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छूना बताया गया है। मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम और आत्मघाती हमले में मारना है। जिसने सिखों की नस्लकुशी करने वाले बच्चन के पैर छुए थे।

बीएमसी में मेयर के ऑफिस की जांच करती हुईं जांच टीमें ।बीएमसी में मेयर के ऑफिस की जांच करती हुईं जांच टीमें ।

बीएमसी ने दर्ज कराई शिकायत

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें बीएमसी मुख्यालय पहुंचीं। जांच टीमों ने अलग-अलग कमरों में जाकर जांच की। मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय सहित विभिन्न चैंबरों की भी तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

बीएमसी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मुंबई पुलिस और साइबर सेल ईमेल की जांच में जुटे हैं।

मुंबई के कई स्कूलों को भी मिले धमकी भरे मेल

इसके साथ ही मुंबई के दादर स्थित कई प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह दादर के करीब 4 स्कूलों को ये ईमेल मिले। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत स्कूलों की तलाशी ली।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि, इन धमकी भरे ईमेल के कारण कुछ समय के लिए स्कूल परिसर में तनाव का माहौल रहा। पुलिस फिलहाल ईमेल भेजने वालों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

सलमान को धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा:आरोपी ने फेक वॉट्सऐप चैट बनाकर गैंगस्टर गैंग का हिस्सा बताया

मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान को दी गई रंगदारी की धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी गैंगस्टर गैंग के नाम पर झूठी वॉट्सऐप चैट और फर्जी पहचान बनाई थी ताकि सलमान खान से पैसे ऐंठे जा सकें। पूरी खबर पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

    Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Son Gurdeep Statement | Uttarakhand CM Dhami Controversy दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड…

    देवरिया में गायत्री महायज्ञ की तैयारी:यज्ञपुरम में शनिवार को होगा भूमिपूजन, अखंड दीप शताब्दी वर्ष में आयोजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Gayatri Mahayagya In Deoria Rudrapur | Swami Sachidanand Maharaj Ceremony देवरिया में गायत्री महायज्ञ की तैयारी:यज्ञपुरम में शनिवार को होगा भूमिपूजन, अखंड दीप शताब्दी…

    You Missed

    TFRD announces reduced evacuation zone, end to shelter-in-place order after chemical release

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 3 views
    TFRD announces reduced evacuation zone, end to shelter-in-place order after chemical release

    अमिताभ-दिलजीत को धमकी, मुंबई मेयर को ईमेल आया:लिखा- एक्टर का बंगला उड़ाएंगे, सिंगर पर आत्मघाती हमले की प्लानिंग

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 4 views
    अमिताभ-दिलजीत को धमकी, मुंबई मेयर को ईमेल आया:लिखा- एक्टर का बंगला उड़ाएंगे, सिंगर पर आत्मघाती हमले की प्लानिंग

    Best Car Accident Lawyers in New Port Richey, FL for 2026

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views
    Best Car Accident Lawyers in New Port Richey, FL for 2026

    दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views
    दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

    India begin new Championship cycle in Vadodara

    • 6 views
    देवरिया में गायत्री महायज्ञ की तैयारी:यज्ञपुरम में शनिवार को होगा भूमिपूजन, अखंड दीप शताब्दी वर्ष में आयोजन