आजम खां के बचाव में गवाह कामरान पेश:रामपुर में अदालत में बयान दर्ज हुए, साल 2016 का है मामला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Azam Khan Dungarpur Case | Witness Kamran Testimony In Rampur Court

आजम खां के बचाव में गवाह कामरान पेश:रामपुर में अदालत में बयान दर्ज हुए, साल 2016 का है मामलाओमपाल | रामपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर प्रकरण में अदालत में सुनवाई हुई। आजम खां के बचाव में उनके अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने कामरान को गवाही के लिए शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पेश किया। गवाह ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपने बयान में आजम खां का बचाव क

.

डूंगरपुर प्रकरण वर्ष 2016 का है। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और आजम खां कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में गरीबों के लिए आसरा आवास बनवाए थे। आरोप है कि यहां पहले से बने कुछ मकानों को सरकारी जमीन पर बताकर ध्वस्त कर दिया गया था।

बस्ती के लोगों के घर जबरन खाली कराए

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वर्ष 2019 में इस मामले में गंज कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए गए। 11 लोगों की ओर से दर्ज कराए गए अलग-अलग मुकदमों में आरोप लगाया गया कि सपा सरकार के दौरान आजम खां के इशारे पर पुलिस और सपाइयों ने आसरा आवास बनाने के लिए बस्ती के लोगों के घर जबरन खाली कराए।

आरोप है कि उनका सामान लूट लिया गया और मकानों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। मुकदमों में शुरुआत में आजम खां नामजद नहीं थे। बाद में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने आजम खां को भी आरोपित बनाया था।

पांच मामलों में सुनवाई जारी

डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। इन मामलों में छह में फैसला हो चुका है, जबकि पांच मामले अब भी विचाराधीन हैं। पांचों मामलों की सुनवाई एक साथ की जा रही है।

आजम खां के अलावा पूर्व सीओ आले हसन खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां और बरकत अली ठेकेदार समेत अन्य लोग भी इन मामलों में आरोपित हैं। अब अदालत में गवाह से अभियोजन पक्ष की जिरह के बाद आगे की सुनवाई होगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी:दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा करणों से अनुमति नहीं दी थी; सभी शर्तें मानने पर दी इजाजत

Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Delhi Concert Approved | JLN Stadium Security Terms Met दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी:दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा करणों से अनुमति…

यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत संगम

Hindi News Local Uttar pradesh Bahraich Adah Sharma Inaugurates Jewelry Showroom In Bahraich | Launch Photos यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय…

You Missed

Téa Leoni and Tim Daly on Playing Newlyweds on Screen

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 0 views
Téa Leoni and Tim Daly on Playing Newlyweds on Screen

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी:दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा करणों से अनुमति नहीं दी थी; सभी शर्तें मानने पर दी इजाजत

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 0 views
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी:दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा करणों से अनुमति नहीं दी थी; सभी शर्तें मानने पर दी इजाजत

Two troopers suspended in connection to rape at State Police barracks on Martha’s Vineyard – The Boston Globe

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 4 views
Two troopers suspended in connection to rape at State Police barracks on Martha’s Vineyard – The Boston Globe

आजम खां के बचाव में गवाह कामरान पेश:रामपुर में अदालत में बयान दर्ज हुए, साल 2016 का है मामला

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 5 views
आजम खां के बचाव में गवाह कामरान पेश:रामपुर में अदालत में बयान दर्ज हुए, साल 2016 का है मामला

A champion reveals her tips on last minute prep for Marine Corps Marathon – WTOP News

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 6 views