सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Amitabh Bachchan Returns To Social Media After Break | Latest Update

सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कहने के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन फिर लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट लिखी।

अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा, “अभी और आराम चाहिए… खुद को ढाल रहा हूं… सोच रहा हूं और हैरान हूं… इंसानी शरीर और इसकी अनोखी प्रकृति।”

वहीं, उन्होंने एक्स पर भी लिखा, “चलो।”

अमिताभ ने इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ दिन आराम करने और स्वस्थ होने के लिए समय लेने की सलाह दी गई है।

अमिताभ हाल ही में 84 साल के हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी।

अमिताभ ने एक्स पर चार दिन की चुप्पी के बाद माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, “माफी चाहता हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने और स्वस्थ होने का समय लेने की सलाह दी गई है। इसलिए मैं कुछ नहीं लिख पा रहा हूं।”

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर क्या हुआ

कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ ने बताया था कि शो की शूटिंग के समय उनका पैर फिसल गया था। गिरने से उनके बाएं घुटने में चोट लगी और उन्हें खड़े होने में परेशानी हुई।

इसके बाद उन्होंने सेट के बीच खड़े होकर बोलने के बजाय बैठकर अपना शुरुआती मोनोलॉग दिया। हालांकि, उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया था कि चोट सीरियस नहीं थी।

कौन बनेगा करोड़पति 18 के 37वें एपिसोड में अमिताभ ने चोट लगने की जानकारी दी।कौन बनेगा करोड़पति 18 के 37वें एपिसोड में अमिताभ ने चोट लगने की जानकारी दी।

काम जारी रखे हुए हैं अमिताभ

84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। वह टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

उनकी अपकमिंग फिल्मों में नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ शामिल है। इसमें वह अमर अश्वत्थामा की भूमिका दोबारा निभाएंगे।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी: दिलजीत दोसांझ को जान से मारने का मेल; 5 दिन पहले टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग

मुंबई में अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। इसमें अमिताभ के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने और दिलजीत पर आत्मघाती हमले की बात कही गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Road Accident | Woman Dies In Bike WagonR Collision वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल,…

    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Mika Singh Controversy | Daler Mehndi Insult In Dehradun Minister Row मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ…

    You Missed

    Teen dies after falling from moving carnival ride as questions mount over safety

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 1 views
    Teen dies after falling from moving carnival ride as questions mount over safety

    वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 1 views
    वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बदायूं में तीन लोग गंभीर घायल, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा

    Leadership role arrives for Lakers’ Austin Reaves, but he’s been here before

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 5 views
    Leadership role arrives for Lakers’ Austin Reaves, but he’s been here before

    सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 5 views
    सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

    Sydney Sweeney Is Hibernation-Ready in Unbuttoned Cardigan & SYRN Knit Pants

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 8 views

    • 7 views
    मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो