मुरादाबाद में महिला से कुंडल लूटे, आरोपी फरार:पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Crime | Woman Earring Snatched Near Civil Lines; Police Case

मुरादाबाद में महिला से कुंडल लूटे, आरोपी फरार:पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कीमुरादाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कपूर कंपनी के पास बाइक सवार एक अज्ञात बदमाश ने दिनदहाड़े राह चलती महिला के कान से सोने के कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञा

.

जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी की रहने वाली मंजू अपने चाचा के घर जा रही थीं, जो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंजू के चाचा के घर हाल ही में एक बच्चे का जन्म हुआ था, जिसकी जन्म के उपरांत मृत्यु हो गई थी। मंजू इसी दुखद घटना के बाद परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर जा रही थीं।

पीड़िता जैसे ही सिविल लाइंस क्षेत्र में कपूर कंपनी के समीप पहुँचीं, तभी अचानक पीछे से एक बाइक सवार युवक वहाँ आया। बाइक पर बैठे युवक ने चेहरे को छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। उसने मंजू के पास बाइक धीमी की और उनके कान पर जोरदार झपट्टा मारकर कुंडल तोड़ लिए। घटना इतनी अचानक हुई कि मंजू जब तक शोर मचातीं या आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारतीं, तब तक शातिर लुटेरा बाइक तेज गति से दौड़ाकर मौके से रफूचक्कर हो गया।

दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह घबरा गईं और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद वह तुरंत सिविल लाइंस थाने पहुँचीं और घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हेलमेट पहने बदमाश का सुराग लगाकर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रामायण का गाना मंगल रंग विवादों में:कव्वाली जैसी धुन और हल्दी की तरह रस्म के सीन पर हो रही आलोचना; राम-सीता विवाह पर आधारित है गाना

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Mangal Rang Song Controversy | AR Rahman Music Criticism रामायण का गाना मंगल रंग विवादों में:कव्वाली जैसी धुन और हल्दी की तरह रस्म के…

CBFC से 500 से ज्यादा फिल्मों का डेटा लीक:स्क्रिप्ट, सेंसर कट और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट ऑनलाइन उजागर होने का दावा, जांच शुरू

Hindi News Entertainment Bollywood CBFC Data Leak | 500 Plus Films Scripts Censor Cuts Exposed Online CBFC से 500 से ज्यादा फिल्मों का डेटा लीक:स्क्रिप्ट, सेंसर कट और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट…

You Missed

Police detain man accused of making threats of terrorism on flight out of Las Vegas

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
Police detain man accused of making threats of terrorism on flight out of Las Vegas

रामायण का गाना मंगल रंग विवादों में:कव्वाली जैसी धुन और हल्दी की तरह रस्म के सीन पर हो रही आलोचना; राम-सीता विवाह पर आधारित है गाना

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 3 views
रामायण का गाना मंगल रंग विवादों में:कव्वाली जैसी धुन और हल्दी की तरह रस्म के सीन पर हो रही आलोचना; राम-सीता विवाह पर आधारित है गाना

Introducing the i-D Beyoncé Zine

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
Introducing the i-D Beyoncé Zine

मुरादाबाद में महिला से कुंडल लूटे, आरोपी फरार:पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
मुरादाबाद में महिला से कुंडल लूटे, आरोपी फरार:पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की

German police: Strong wind pushed cruise liner into container ships