CBFC से 500 से ज्यादा फिल्मों का डेटा लीक:स्क्रिप्ट, सेंसर कट और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट ऑनलाइन उजागर होने का दावा, जांच शुरू

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • CBFC Data Leak | 500 Plus Films Scripts Censor Cuts Exposed Online

CBFC से 500 से ज्यादा फिल्मों का डेटा लीक:स्क्रिप्ट, सेंसर कट और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट ऑनलाइन उजागर होने का दावा, जांच शुरू6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से जुड़ा डेटा लीक होने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 500 से ज्यादा फिल्मों के सर्टिफिकेशन रिकॉर्ड, शूटिंग स्क्रिप्ट, सेंसर बोर्ड के कट ऑर्डर और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट जैसी संवेदनशील जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध थीं। इनमें कुछ फिल्मों की लाइसेंसिंग फीस और कारोबारी शर्तों से जुड़े दस्तावेज भी शामिल बताए गए हैं। मामले के बाद CBFC ने जांच और ऑनलाइन पोर्टल के सिक्योरिटी ऑडिट की बात कही है।

CBFC पोर्टल से 500 से ज्यादा फिल्मों के दस्तावेज लीक होने का दावा

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के ऑनलाइन पोर्टल से 500 से ज्यादा फिल्मों के दस्तावेज लीक होने का दावा किया गया है। ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें शूटिंग स्क्रिप्ट, सेंसर बोर्ड के कट ऑर्डर और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट शामिल हैं। कुछ फिल्मों की लाइसेंसिंग फीस और कारोबारी शर्तों की जानकारी भी सामने आने की बात कही गई है। हालांकि, फिल्में खुद लीक नहीं हुई हैं।

ई-सिनेप्रमाण पोर्टल से लीक हुए दस्तावेज

CBFC फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले सर्टिफिकेट देता है। इसके लिए फिल्म निर्माता और प्रोडक्शन हाउस ‘ई-सिनेप्रमाण’ (e-Cinepramaan) पोर्टल के जरिए आवेदन कर जरूरी दस्तावेज जमा करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी पोर्टल से जुड़े दस्तावेज कथित तौर पर लीक हुए और कई दिनों तक ऑनलाइन उपलब्ध रहे। कुछ दस्तावेज इंटरनेट आर्काइव के जरिए डाउनलोड किए जा सकते थे। मामला सामने आने के बाद संबंधित कंटेंट हटा दिया गया।

स्क्रिप्ट और सेंसर कट से जुड़ी जानकारी उजागर

लीक हुए दस्तावेजों में फिल्मों की शूटिंग स्क्रिप्ट और सेंसर बोर्ड के सुझाए गए कट की जानकारी शामिल बताई गई है। सर्टिफिकेशन के लिए जमा अन्य कागजात भी सामने आने का दावा है।

फिल्म रिलीज से पहले उसकी स्क्रिप्ट या सेंसर बोर्ड के निर्देश सार्वजनिक होने पर कहानी और संभावित बदलावों की जानकारी सामने आ सकती है। इससे निर्माताओं की रचनात्मक योजनाओं और रिलीज रणनीति पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, प्रभावित फिल्मों और दस्तावेजों की पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

दो विदेशी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट भी शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, लीक दस्तावेजों में ब्राजील की फिल्म ‘द सीक्रेट एजेंट’ और हॉलीवुड फिल्म ‘गुड लक, हैव फन, डोंट डाई’ के डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट भी शामिल थे।

इन दस्तावेजों में फिल्मों के लाइसेंस की फीस की जानकारी होने का दावा है। रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम तीन एग्रीमेंट में लाइसेंसिंग फीस का खुलासा हुआ। ऐसी जानकारी आमतौर पर कारोबारी समझौतों का हिस्सा होती है और गोपनीय रखी जाती है।

निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को क्या नुकसान हो सकता है?

फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट में कमाई के बंटवारे, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, प्रमोशन की जिम्मेदारियों और रिलीज की शर्तों की जानकारी हो सकती है।

ऐसी जानकारियां सार्वजनिक होने पर निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और अन्य कारोबारी साझेदारों के बीच बातचीत प्रभावित हो सकती है। भविष्य में फिल्मों के अधिकार बेचने, लाइसेंसिंग फीस तय करने और नए समझौते करते समय भी इनका असर पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल किसी फिल्म निर्माता को हुए वास्तविक आर्थिक नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

CBFC ने सिक्योरिटी ऑडिट शुरू किया

CBFC ने कहा है कि कथित डेटा लीक की जांच और ई-सिनेप्रमाण पोर्टल का सिक्योरिटी ऑडिट कराया जा रहा है। बोर्ड के मुताबिक, अनधिकृत पहुंच से जुड़ी जानकारी की समीक्षा की गई है, लेकिन कथित तौर पर उजागर दस्तावेजों तक अतिरिक्त पहुंच के सबूत नहीं मिले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने कहा कि किसी फिल्म निर्माता का व्यक्तिगत अकाउंट हैक होने का संकेत नहीं मिला है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि डेटा कैसे सार्वजनिक हुआ और कितने दस्तावेज प्रभावित हुए।

इंटरनेट आर्काइव और CERT-In को भी दी गई जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट आर्काइव ने संबंधित अकाउंट हटा दिया है और साइबर क्राइम अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) को भी इसकी जानकारी दी गई है।

जांच जारी है। डेटा लीक की वजह, दस्तावेजों तक पहुंच का दायरा और संभावित नुकसान स्पष्ट होना बाकी है। यह मामला फिल्म उद्योग के गोपनीय दस्तावेजों की डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra MLC Election Counting | SP Candidate Akash Agarwal Assault Video आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने…

    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Minor Rape Case: Court Sentences Accused Omveer To Life Imprisonment 12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची…

    You Missed

    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 3 views
    S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 3 views
    आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

    Giants finally signing veteran defensive tackle

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    Giants finally signing veteran defensive tackle

    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 8 views
    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया