CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; आहट शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • CID Creator BP Singh Passes Away | Producer Director Heart Attack News

CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; आहट शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीपी सिंह ने 'खाकी', 'अभय' और 'सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन्स' जैसे कई शो बनाए थे।  - Dainik Bhaskarबीपी सिंह ने ‘खाकी’, ‘अभय’ और ‘सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन्स’ जैसे कई शो बनाए थे।

टीवी शो ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह (बीपी सिंह) का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। अशोक पंडित ने बताया कि बीपी सिंह को सुबह बड़ा हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा। दो दशकों तक चले अपराध आधारित शो ‘सीआईडी’ से बीपी सिंह को देशभर में पहचान मिली थी।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि बीपी सिंह एक बेहतरीन निर्माता-निर्देशक थे, जिन्होंने ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ जैसे शोज के जरिए दर्शकों को बांधकर रखा। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान अशोक पंडित उनके साथ करीबी रूप से काम कर चुके थे।

अशोक पंडित ने बीपी सिंह के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

देहरादून में हुआ था जन्म, 1998 में शुरू किया था ‘सीआईडी’

देहरादून में जन्मे बृजेंद्र पाल सिंह ने भारतीय टेलीविजन को सबसे लंबे समय तक चलने वला क्राइम शो ‘सीआईडी’ बनाया था। यह शो साल 1998 में शुरू हुआ था और लगातार दो दशकों तक प्रसारित हुआ।

इस शो में बीपी सिंह ने केवल निर्माण और निर्देशन ही नहीं किया, बल्कि समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया। साल 2010 में उनके शो की ओर से ‘सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स’ की शुरुआत भी की गई थी।

बीपी सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा।बीपी सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा।

‘आहट’ से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान

बीपी सिंह का योगदान केवल ‘सीआईडी’ तक सीमित नहीं था। उन्होंने साल 1995 में हॉरर शो ‘आहट’ की शुरुआत की थी, जो 2015 तक टीवी पर प्रसारित हुआ।

भारतीय टेलीविजन पर हॉरर जॉनर को स्थापित करने में इस शो की बड़ी भूमिका रही। इसके अलावा उन्होंने ‘खाकी’, ‘अभय’ और ‘सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन्स’ जैसे कई चर्चित शोज का निर्माण और निर्देशन किया था।

111 मिनट का सिंगल शॉट एपिसोड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

बीपी सिंह ने ‘सीआईडी’ के जरिए टेलीविजन इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराया था। अक्टूबर 2004 में उन्होंने शो का एक विशेष एपिसोड बिना किसी कट के लगातार 111 मिनट के सिंगल शॉट में शूट किया था।

इस प्रयोग के लिए शो का नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था। किसी टीवी शो में इतने लंबे समय तक बिना रुके शूटिंग करने का यह अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड था। ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक

नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    Hindi News Entertainment Bollywood Naseeruddin Shah Vs BJP Modi Govt; Dimagi Naxal Video | Bollywood News नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं;…

    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    Hindi News Entertainment Bollywood Sara Ali Khan On Nepotism: No Godfather In Bollywood & No Recommendations नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता…

    You Missed

    America’s largest budget airline reports 71% jump in airfare

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    America’s largest budget airline reports 71% jump in airfare

    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    नसीरुद्दीन शाह सरकार पर फिर भड़के:बोले- मैं फख्र से कहता हूं, दिमागी नक्सल हूं; सब याद रखा जाएगा, एक्टर ने फिर अपशब्द कहे

    Thierry Henry responds to backlash over Ballon d’Or comments

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 5 views
    Thierry Henry responds to backlash over Ballon d’Or comments

    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 5 views
    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    Wendy’s shares jump 15% as Nelson Peltz’s Trian offers $1.4 billion to buy burger chain

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 7 views
    Wendy’s shares jump 15% as Nelson Peltz’s Trian offers .4 billion to buy burger chain

    वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 7 views
    वाराणसी में गैस रिफलिंग के वक्त आग लगी:सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, फायर ब्रिगेड पहुंची