जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री की स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Esha Deol Slams Paparazzi Over Jaya Bachchan Hema Malini Trolling | Mumbai

जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री की स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस ईशा देओल ने जया बच्चन और अपनी मां हेमा मालिनी के साथ पैपराजी के व्यवहार और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

ईशा ने कहा कि पैपराजी के व्यवहार के लिए सिर्फ तस्वीरें खींचने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इसके पीछे काम करने वाली एजेंसियों और उन्हें निर्देश देने वाले लोगों की भी जिम्मेदारी है।

‘तस्वीरें खींचने वाले लड़के की व्यक्तिगत गलती नहीं’

ईशा ने IANS के साथ बातचीत में कहा, “एक बच्चा बड़ा होकर टीनएजर बनता है। अगर वह अच्छे से बर्ताव नहीं करता, तो आप किसे दोष देते हैं? माता-पिता को। कहते हैं कि उसकी परवरिश ठीक से नहीं हुई।”

उन्होंने आगे कहा कि पैपराजी कल्चर में भी कुछ बड़े लोग हैं, जो तस्वीरें खींचने वालों को कंट्रोल करते हैं और उन्हें निर्देश देते हैं। उनके मुताबिक, एजेंसियां ज्यादा लाइक्स और सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पाने के लिए इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देती हैं।

ईशा ने कहा कि इस समस्या की असली वजह को समझने और सुधारने की जरूरत है।

ईशा देओल जल्द फिल्म प्रताप में दिखेंगी, जो 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।ईशा देओल जल्द फिल्म प्रताप में दिखेंगी, जो 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

‘इंडस्ट्री के स्तंभों का सम्मान करना चाहिए’

ईशा ने कहा कि एक परिवार के तौर पर हम इन सब चीजों से गुजर चुके हैं। अगर आप मुझसे सच पूछें, तो मुझे यह बिल्कुल भी सम्मानजनक नहीं लगता। बिना किसी का नाम लिए कहूं, तो ये सभी लोग हमारी इंडस्ट्री के स्तंभ हैं। आपको उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने ही आपको सिनेमा दिया है। इसलिए उन्हें वह सम्मान दीजिए, जिसके वे हकदार हैं।

ईशा देओल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी हैं।ईशा देओल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी हैं।

ईशा ने यह भी कहा कि कुछ कलाकार पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं, लेकिन हर किसी के साथ ऐसा व्यवहार करना सही नहीं है। उन्होंने लोगों से अपनी सीमाएं समझने और दूसरों की सहजता का सम्मान करने की अपील की।

जया पैपराजी के व्यवहार पर नाराजगी जता चुकी हैं

जया बच्चन सार्वजनिक जगहों पर पैपराजी के व्यवहार और अपनी प्राइवेसी को लेकर कई बार नाराजगी जता चुकी हैं। एक फैशन शो में उन्होंने पैपराजी को चुपचाप तस्वीरें लेने की हिदायत दी थी।

जया बच्चन ने पैपराजी से कहा था कि बदतमीजी मत करो, चुप रहो, फोटो लो, खत्म। कमेंट्स करते रहते हो।जया बच्चन ने पैपराजी से कहा था कि बदतमीजी मत करो, चुप रहो, फोटो लो, खत्म। कमेंट्स करते रहते हो।

बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में जब जया से सवाल पूछा गया था कि आपका मीडिया से कैसा रिश्ता है? तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, “मेरा मीडिया के साथ रिश्ता बहुत अच्छा है। यह सच है कि मैं खुद मीडिया की ही देन हूं, लेकिन मेरा पैपराजी से कोई रिश्ता नहीं है, वह जीरो है। ये लोग कौन हैं? क्या ये इस देश के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं? आप इन्हें मीडिया कहते हैं?”

जनवरी में हेमा मालिनी की ट्रोलिंग हुई थी

वहीं, जनवरी 2026 में मथुरा में सांसद खेल प्रतियोगिता के दौरान हेमा मालिनी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे बिना मुस्कुराए छात्रों को मेडल बांटती नजर आईं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस अंदाज को लेकर उन्हें ट्रोल किया था।

इसके बाद मुंबई में BMC चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचीं हेमा ने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए स्याही लगी उंगली दिखाई। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था, “मैं मुस्कुरा रही हूं, ठीक है? अब शिकायत मत करना कि मैं मुस्कुराती नहीं हूं।”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    एक्टर इमरान के देश छोड़ने पर 2 नवंबर तक रोक:बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगाई; SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Imran Khan Leave India Notice Relief | Bombay High Court Stay Order एक्टर इमरान के देश छोड़ने पर 2 नवंबर तक रोक:बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगाई;…

    स्केटर मीठी शर्मा ने सात गोल्ड मेडल जीते:उपलब्धि पर कोच और प्रधानाचार्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Bulandshahr Skater Meethi Sharma Wins 7 Gold Medals | National Championship स्केटर मीठी शर्मा ने सात गोल्ड मेडल जीते:उपलब्धि पर कोच और प्रधानाचार्य ने…

    You Missed

    Corning: Q3 Earnings Snapshot

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    Corning: Q3 Earnings Snapshot

    जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री की स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री की स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए

    ESPN’s Bill Barnwell proposes intriguing 49ers defensive tackle deal before trade deadline

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    ESPN’s Bill Barnwell proposes intriguing 49ers defensive tackle deal before trade deadline

    एक्टर इमरान के देश छोड़ने पर 2 नवंबर तक रोक:बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगाई; SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    एक्टर इमरान के देश छोड़ने पर 2 नवंबर तक रोक:बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगाई; SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे

    Democratic candidate El-Sayed leads Michigan U.S. Senate race, new poll finds

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views