गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Ramlila Mahotsav 2026 Lucknow | Ravan Vadh & Ram Leela Finale Highlights

गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर कियालखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के गोमतीनगर में चल रही श्री रामलीला महोत्सव-2026 का पंचम एवं समापन दिवस मंचन के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

.

मंचन की शुरुआत अंगद के राम दल में प्रवेश और रावण-मेघनाथ संवाद से हुई। युद्ध के दौरान लक्ष्मण के मूर्छित होने का दृश्य प्रभावी रहा। राम के विलाप ने माहौल को भावुक कर दिया। इसके बाद हनुमान सुषेन वैद्य को लेकर आए और संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाने का प्रसंग दिखाया गया।

कुंभकरण और मेघनाथ का अंत

रावण और कुंभकरण संवाद के बाद युद्ध का दृश्य मंचित हुआ। कुंभकरण वध के बाद मेघनाथ के साथ युद्ध दिखाया गया। मेघनाथ वध के प्रसंग में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। सुलोचना के विलाप और रावण से संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद सुलोचना राम दल में पहुंचीं और सती होने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।

रावण वध के बाद राम राज्याभिषेक

अंतिम चरण में राम और रावण का युद्ध हुआ। रावण वध के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इसके बाद राम राज्याभिषेक का दृश्य मंचित हुआ। दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

मुख्य अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि विराज सागर दास, मोहम्मद अली खान, सोनिया यादव व समता बाफिला ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की। अतिथियों ने इसे शहर की श्रेष्ठ रामलीलाओं में शामिल बताया।

कलाकारों ने कई रागों पर आधारित चौपाइयां गाईं

समिति अध्यक्ष ख्याली सिंह कड़ाकोटी और महासचिव पुष्कर सिंह नयाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक सचिव आनंद सिंह कपकोटी के निर्देशन में कलाकारों ने विभिन्न रागों पर आधारित चौपाइयां गाईं। हारमोनियम पर गणेश चंद्र जोशी और तबले पर गौरव बाजपेयी ने संगत दी।

राम की भूमिका नेहा सिंह, लक्ष्मण निक्की सिंह, सीता विधि जोशी, रावण केडी जोशी, हनुमान आनंद सिंह कपकोटी, मेघनाथ टीडी कांडपाल, सुलोचना भारती काण्डपाल और कुंभकरण की भूमिका ख्याली सिंह कड़ाकोटी ने निभाई।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Minor Rape Case: Court Sentences Accused Omveer To Life Imprisonment 12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची…

कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

Hindi News Local Uttar pradesh Kushinagar Padrauna Kushinagar Road Accident | Youth Killed, Companion Critical After Bike Collision कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत,…

You Missed

Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 4 views
Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

Giants finally signing veteran defensive tackle

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
Giants finally signing veteran defensive tackle

गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 6 views
गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 8 views