12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra Minor Rape Case: Court Sentences Accused Omveer To Life Imprisonment

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घर में सो रही 12 साल की बच्ची को रात में उठाकर गांव के बाहर ले जाकर दुराचार करने के दोषी को अदालत ने शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने आरोपी ओमवीर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है

.कोर्ट ने सुनाया फैसलाकोर्ट ने सुनाया फैसला

मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र का है। मुकदमे के अनुसार, 17 अप्रैल 2025 को बच्ची का पिता काम के सिलसिले में जगनेर गया था। घर पर उसकी 12 साल की बेटी समेत चार बच्चे अकेले थे। रात करीब एक बजे आरोपी ओमवीर पुत्र हरविलास घर में सो रही बच्ची को उठाकर गांव के बाहर बनी वाटिका में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुराचार किया। आरोपी की हैवानियत के कारण बच्ची को दस दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 21 अप्रैल 2025 को आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। आरोपी तभी से जेल में बंद था। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष गिरि और विशेष लोक अभियोजक विजय किशन लवानिया ने पैरवी की। अदालत में पीड़िता, उसके पिता, डॉक्टर शिखा सिंह, डॉक्टर रुचि रानी गुप्ता, सहायक पुलिस आयुक्त गौरव सिंह और निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत 12 गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयान, पीड़िता की चिकित्सकीय रिपोर्ट और अभियोजन पक्ष की दलीलों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने पॉक्सो एक्ट के तहत उसे शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra MLC Election Counting | SP Candidate Akash Agarwal Assault Video आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने…

गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Ramlila Mahotsav 2026 Lucknow | Ravan Vadh & Ram Leela Finale Highlights गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध…

You Missed

S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
S&P 500 posts back-to-back winning days as chips rally and oil prices slide: Live updates

आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
आगरा में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से मारपीट, VIDEO:मतगणना स्थल पर कुर्ता फाड़ने का आरोप,माहौल गर्माया

Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
Al Málaga se le escurre el primer triunfo en el último minuto

12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 6 views
12 वर्षीय बच्ची से दुराचार, आरोपी को उम्रकैद:पिता के बाहर जाने पर बच्ची संग किया था दुष्कर्म, आगरा कोर्ट ने दी सज़ा

Giants finally signing veteran defensive tackle

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
Giants finally signing veteran defensive tackle

गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 8 views
गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया