सीतापुर में PET अभ्यर्थियों के कलावे और जेवर उतरवाए:13 केंद्रों पर दो पालियों में 11,184 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 500 पुलिसकर्मी तैनात

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur PET Exam News | Security Checking Dress Code Controversy

सीतापुर में PET अभ्यर्थियों के कलावे और जेवर उतरवाए:13 केंद्रों पर दो पालियों में 11,184 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 500 पुलिसकर्मी तैनातअभिषेक सिंह | सीतापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्तरों में सघन चेकिंग की गई। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने

.

इस दौरान पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के हाथों से कलावा उतरवाया गया। वहीं, महिलाओं को भी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। विवाहित महिला अभ्यर्थियों के पायल और अन्य जेवर भी उतरवाए गए।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाए गए। वहीं, गले में पड़े धागों को भी हटवाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत किसी भी अभ्यर्थी को बिना जांच के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। केंद्रों पर तैनात कर्मचारी और पुलिसकर्मी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की चेकिंग कर रहे हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा

जिले में PET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 11,184 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5,592 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सुरक्षा में 500 पुलिसकर्मी मुस्तैद

परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। सुरक्षा की जिम्मेदारी सात क्षेत्राधिकारियों (सीओ), 13 इंस्पेक्टर और 36 सब इंस्पेक्टर समेत करीब 500 पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है।

पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी रख रहे हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन की ओर से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मूवी रिव्यू – ‘झाड़ फूंक’:एक खंडहरनुमा तहखाना, गायब प्रेमी और रहस्य, आखिर किस सच से सामना करेगी आस्था?

Hindi News Entertainment Bollywood Jhad Phoonk Movie Review | Yashpal Sharma, Padmini Kolhapure Horror Film मूवी रिव्यू – ‘झाड़ फूंक’:एक खंडहरनुमा तहखाना, गायब प्रेमी और रहस्य, आखिर किस सच से…

हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:‘एक्स-मेन’ फ्रेंचाइजी में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम; नाइटहुड सम्मान भी मिला था

Hindi News Entertainment Bollywood Hollywood Actor Patrick Stewart Dies | X Men Professor X Star Trek हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:‘एक्स-मेन’ फ्रेंचाइजी में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड…

You Missed

First Alert Weather Day: Flash flood warning canceled for East Maui, Hawaii Island

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 0 views
First Alert Weather Day: Flash flood warning canceled for East Maui, Hawaii Island

मूवी रिव्यू – ‘झाड़ फूंक’:एक खंडहरनुमा तहखाना, गायब प्रेमी और रहस्य, आखिर किस सच से सामना करेगी आस्था?

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 1 views
मूवी रिव्यू – ‘झाड़ फूंक’:एक खंडहरनुमा तहखाना, गायब प्रेमी और रहस्य, आखिर किस सच से सामना करेगी आस्था?

Which small businesses need cyber liability insurance most?

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 4 views
Which small businesses need cyber liability insurance most?

हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:‘एक्स-मेन’ फ्रेंचाइजी में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम; नाइटहुड सम्मान भी मिला था

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 5 views
हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:‘एक्स-मेन’ फ्रेंचाइजी में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम; नाइटहुड सम्मान भी मिला था

The Seductive Sci-Fi Nightmare That Turns A Simple Pickup Into A Death Trap

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 6 views

  • 7 views
सीतापुर में PET अभ्यर्थियों के कलावे और जेवर उतरवाए:13 केंद्रों पर दो पालियों में 11,184 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 500 पुलिसकर्मी तैनात