‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Kunal Kapoor Jaipur Visit | New Project Shooting & Fans Photos

‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरेंजयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। - Dainik Bhaskarबॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे।

बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। वे मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से गुलाबी नगरी आए हैं। अभिनेता यहां एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही फैंस उनके आसपास जुट गए।

कुणाल भी प्रशंसकों से मिलकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।

एक्टर कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव

कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वे इससे पहले आमिर खान के साथ चर्चित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के सिलसिले में भी शहर आ चुके हैं। वर्ष 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने असलम खान का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, आर. माधवन, शरमन जोशी और सोहा अली खान जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और यह कुणाल के करियर की अहम फिल्मों में शामिल हुई। करीब दो दशक बाद एक बार फिर शूटिंग के सिलसिले में जयपुर पहुंचना उनके लिए पुराने अनुभवों को ताजा करने वाला मौका है।

कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वे इससे पहले आमिर खान के साथ चर्चित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के सिलसिले में भी शहर आ चुके हैं।कुणाल कपूर का जयपुर से पुराना जुड़ाव रहा है। वे इससे पहले आमिर खान के साथ चर्चित फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के सिलसिले में भी शहर आ चुके हैं।

‘रंग दे बसंती’ से मिली खास पहचान

कुणाल कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में एम.एफ. हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ से की थी। हालांकि, उन्हें व्यापक पहचान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से मिली। ‘रंग दे बसंती’ की सफलता के बाद कुणाल ने अलग-अलग तरह के किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता दिखाई।

‘हैट्रिक’, ‘आजा नचले’, ‘लागा चुनरी में दाग’ और ‘बचना ऐ हसीनों’ जैसी फिल्मों में वे नजर आए। इसके बाद शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डॉन 2’ में समीर अली के किरदार ने भी उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई। कुणाल कपूर ने रोमांटिक, कॉमेडी, ऐतिहासिक और एक्शन फिल्मों में काम किया है।

वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहना मिली। इसके बाद ‘कौन कितने पानी में’, ‘डियर जिंदगी’, ‘वीरम’, ‘राग देश’ और ‘गोल्ड’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं।

हाल के वर्षों में कुणाल ने फिल्मों के साथ ओटीटी और दूसरे रचनात्मक माध्यमों में भी काम किया है। वर्ष 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘ज्वेल थीफ : द हीस्ट बिगिन्स’ में वे विक्रम पटेल के किरदार में नजर आए। इस फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में थे।

अभिनय के साथ उद्यमिता में भी बनाई पहचान

कुणाल कपूर की पहचान केवल अभिनेता के तौर पर ही नहीं है। वे उद्यमिता और सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म ‘केट्टो’ की सह-स्थापना की, जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों और सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने का मंच उपलब्ध कराया जाता है। अभिनय और उद्यमिता के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • करवा-चौथ पर पत्नी की लाश के पास बैठा रहा पति: 2 दिन पहले झगड़ा होने पर रॉड से वार किया; कमरे में 3 बच्चे भी थे

    2 दिन पहले झगड़ा होने पर रॉड से वार किया; कमरे में 3 बच्चे भी थे|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:25Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हाईकोर्ट ने ऑनर किलिंग के आरोपी पिता को किया बरी: निचली अदालत ने सुनाई थी फांसी की सजा, बेटी और प्रेमी की हत्या का था आरोप

    निचली अदालत ने सुनाई थी फांसी की सजा, बेटी और प्रेमी की हत्या का था आरोप|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:45Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • साइबर ठगी के 24 करोड़ को ‘व्हाइट मनी’ में बदला: गरीबों को लालच देकर खुलवाए बैंक अकाउंट; नेटवर्क बढ़ाने जयपुर आया मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    गरीबों को लालच देकर खुलवाए बैंक अकाउंट; नेटवर्क बढ़ाने जयपुर आया मास्टरमाइंड गिरफ्तार|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:10Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव, वोटिंग जारी: दोपहर 3 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान, सबसे ज्यादा रामपुरा-डाबड़ी में वोटिंग; देर रात तक आएगा रिजल्ट

    दोपहर 3 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान, सबसे ज्यादा रामपुरा-डाबड़ी में वोटिंग; देर रात तक आएगा रिजल्ट|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए, फिल्म को ऑस्कर मिलने की प्रार्थना की

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Film Poster In Karachi Temple | Pakistan Hindu Community Video पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी…

डीएम ने पूरनपुर मंडी में मारा छापा:धान खरीद की सुस्त रफ्तार पर हुए नाराज, केंद्र प्रभारियों को किसानों से बात करने के निर्देश दिए

Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit News | DM Alok Kumar Puranpur Mandi Visit Paddy Procurement Check डीएम ने पूरनपुर मंडी में मारा छापा:धान खरीद की सुस्त रफ्तार पर…

You Missed

TODAY Halloween 2026: See The Costume Reveals and Best Moments Live

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 0 views
TODAY Halloween 2026: See The Costume Reveals and Best Moments Live

पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए, फिल्म को ऑस्कर मिलने की प्रार्थना की

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए, फिल्म को ऑस्कर मिलने की प्रार्थना की

Bresnahan, Cognetti debate: Takeaways from the only 8th Congressional District debate before Nov. 3

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 4 views
Bresnahan, Cognetti debate: Takeaways from the only 8th Congressional District debate before Nov. 3

‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 5 views
‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

Tom Brady’s latest romance sparks Victoria’s Secret model war: report

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 6 views
Tom Brady’s latest romance sparks Victoria’s Secret model war: report

डीएम ने पूरनपुर मंडी में मारा छापा:धान खरीद की सुस्त रफ्तार पर हुए नाराज, केंद्र प्रभारियों को किसानों से बात करने के निर्देश दिए

  • By dp
  • October 30, 2026
  • 7 views
डीएम ने पूरनपुर मंडी में मारा छापा:धान खरीद की सुस्त रफ्तार पर हुए नाराज, केंद्र प्रभारियों को किसानों से बात करने के निर्देश दिए