पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए, फिल्म को ऑस्कर मिलने की प्रार्थना की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayan Film Poster In Karachi Temple | Pakistan Hindu Community Video

पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए, फिल्म को ऑस्कर मिलने की प्रार्थना की2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वीडियो सुमित चांगरा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वो अक्सर पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय की संस्कृति और उनकी जीवनशैली से जुड़े वीडियो बनाते हैं। - Dainik Bhaskarवीडियो सुमित चांगरा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वो अक्सर पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय की संस्कृति और उनकी जीवनशैली से जुड़े वीडियो बनाते हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर पाकिस्तान में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के कराची में एक मंदिर में फिल्म ‘रामायण’ का पोस्टर लगाया गया है।

यूट्यूब पर सामने आए एक वीडियो में यहां हिंदू समुदाय के कुछ लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आए।

वीडियो में कराची के एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर दिखाई दे रहा है। पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश नजर आ रहे हैं। ये फिल्म में भगवान राम, सीता और रावण की भूमिकाएं निभा रहे हैं। वीडियो में लोग फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने इसके ऑस्कर जीतने की उम्मीद भी जताई।

लोग जश्न मनाते और खुशी में नाचते नजर आए।लोग जश्न मनाते और खुशी में नाचते नजर आए।इस दौरान ढोल भी बजाया गया और लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।इस दौरान ढोल भी बजाया गया और लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

पाकिस्तान में क्या फिल्म रामायण रिलीज होगी?

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भले ही पाकिस्तान में भी चर्चा हो रही है, लेकिन वहां फिल्म की थिएटर रिलीज को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव के चलते वहां भारतीय फिल्मों की रिलीज पर पाबंदियां हैं। वहीं, अगस्त 2026 में प्रकाशित पाकिस्तान शोबिज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय फिल्मों के लिए NOC जारी करना बंद कर दिया था।

फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी की है। हालांकि, दुनियाभर में रिलीज की योजना होने का मतलब यह नहीं है कि फिल्म को हर देश में रिलीज करने की अनुमति मिल गई है।

रकुल का शूर्पणखा के रोल में पहला लुक जारी

शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने रकुल प्रीत सिंह के किरदार का पहला पोस्टर जारी किया। इसमें वह जनस्थान की राजकुमारी शूर्पणखा के शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने खास परिधान, सोने के गहने और सिर पर आकर्षक हेडपीस पहना हुआ है।

पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, ‘जनस्थान की राजकुमारी, शूर्पणखा। शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह।’

फिल्म में अपने किरदार को लेकर रकुल ने कहा कि शूर्पणखा की भूमिका निभाना उनके लिए खास अनुभव है। उन्होंने इस किरदार की दुनिया को समझने और पर्दे पर उतारने के सफर को शानदार बताया। रकुल ने कहा कि वह दर्शकों के सामने अपना लुक और परफॉर्मेंस लाने के लिए उत्साहित हैं।

…………………

यह खबर भी पढ़ें…

‘रामायण’ के ट्रेलर की पाकिस्तान में हुई तारीफ: कंटेंट क्रिएटर्स ने VFX और मेकिंग को बताया शानदार, रणबीर कपूर की भी सराहना की

पाकिस्तान के कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म क्रिटिक्स ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की तारीफ की थी। उन्होंने फिल्म के VFX, स्टार कास्ट और मेकिंग को शानदार बताया था। क्रिएटर्स ने रणबीर कपूर और यश की एक्टिंग की भी सराहना की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:जौनपुर में कोर्ट ने 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur Court Verdict | Rape Convict Anmol Tiwari Gets 20 Years Jail दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:जौनपुर में कोर्ट ने 30…

    ‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए, एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Kunal Kapoor Jaipur Visit | New Project Shooting & Fans Photos ‘रंग दे बसंती’ के बाद फिर जयपुर पहुंचे कुणाल कपूर:नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के…

    You Missed

    Where Will VTI Be in 2046? Here’s What 25 Years of History Suggests.

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 0 views
    Where Will VTI Be in 2046? Here’s What 25 Years of History Suggests.

    दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:जौनपुर में कोर्ट ने 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 1 views
    दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:जौनपुर में कोर्ट ने 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया

    TODAY Halloween 2026: See The Costume Reveals and Best Moments Live

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    TODAY Halloween 2026: See The Costume Reveals and Best Moments Live

    पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए, फिल्म को ऑस्कर मिलने की प्रार्थना की

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर:लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए, फिल्म को ऑस्कर मिलने की प्रार्थना की

    Bresnahan, Cognetti debate: Takeaways from the only 8th Congressional District debate before Nov. 3

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views