वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Varun Dhawan & Sidharth Malhotra Friendship Photo | Kiara Advani Bhabhi

वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वरुण सेल्फी ले रहे हैं और कियारा दोनों एक्टर्स के बीच खड़ी दिख रही हैं।

वरुण ने तस्वीर के साथ लिखा, “हीटेड, हां, लेकिन अपने भाई के साथ कभी राइवलरी नहीं रही। हॉस्पिटैलिटी के लिए शुक्रिया, भाभी जी।”

सिद्धार्थ ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भाई, तुम हमेशा मेरी पहली पसंद रहोगे।”

वरुण और सिद्धार्थ ने 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में साथ काम किया था।

तस्वीर को लेकर करण जौहर का रिएक्शन भी सामने आया। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, “रोहन और अभिमन्यु! कैसी टक्कर है! लेकिन दोस्ती जिंदगी भर की है।”

फैन्स ने वरुण की पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक फैन ने लिखा, “सिड और रोहन का रीयूनियन 2012 जैसा ही लग रहा है।”

एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “कोई राइवलरी नहीं, सिर्फ भाईचारा।” कुछ फैन्स ने दोनों एक्टर्स को फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने की इच्छा जताई।

एक फैन ने लिखा, “हमें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिटर्न्स’ चाहिए।”

‘कॉफी विद करण’ में वरुण ने सिद्धार्थ को लेकर क्या कहा था?

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में वरुण धवन ने हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा को फेमस टेलीविजन सीरीज ‘हीटेड राइवलरी’ के भारतीय रूपांतरण के लिए चुना था।

शो में करण जौहर ने वरुण से पूछा था कि वह इस सीरीज के भारतीय रूपांतरण में किस पुरुष एक्टर को लेंगे। वरुण ने तुरंत सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लिया।

वरुण ने मजाक में कहा कि वो दोनों यह भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने इसकी वजह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में दोनों की केमिस्ट्री को बताया।

वरुण ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘SOTY’ में भी दोनों के बीच सेक्सुअल टेंशन थी।”

वरुण धवन,जाह्नवी कपूर के साथ 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे।वरुण धवन,जाह्नवी कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे।

‘हीटेड राइवलरी’ के बारे में जानिए

‘हीटेड राइवलरी’ कनाडा की रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज है। यह रेचल रीड की ‘गेम चेंजर्स’ बुक सीरीज पर आधारित है।

जैकब टियरनी की बनाई यह छह एपिसोड की सीरीज है। इसमें शेन हॉलैंडर और इल्या रोजानोव नाम के दो स्टार हॉकी खिलाड़ियों की कहानी दिखाई गई है।

दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। उनकी यह राइवलरी आगे चलकर एक गुप्त रोमांस में बदल जाती है।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में साथ दिखे थे वरुण-सिद्धार्थ

करण जौहर के निर्देशन में बनी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने एक्टिंग डेब्यू किया था।

फिल्म में वरुण ने रोहन नंदा और सिद्धार्थ ने अभिमन्यु सिंह का किरदार निभाया था। दोनों किरदार सेंट टेरेसा कॉलेज में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबला करते हैं।

फिल्म में उनकी दोस्ती राइवलरी, रोमांस और महत्वाकांक्षा के कारण चुनौती में पड़ जाती है।फिल्म में उनकी दोस्ती राइवलरी, रोमांस और महत्वाकांक्षा के कारण चुनौती में पड़ जाती है।

वरुण को डर था कि लोग सिद्धार्थ को ज्यादा देखेंगे शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में वरुण धवन से सवाल पूछा गया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा से आप क्यों जलते थे?

इस पर एक्टर ने कहा था, “लंबे थे, चौड़े थे, गुड लुकिंग थे। दो लोगों की फिल्म है, फिल्म में दो हीरो हैं तो उस वक्त मुझे लगा था कि यार, यह इतना बेहतरीन है, कितना अच्छा दिखता है, तो ये सब लोग उसे ही देखेंगे, मुझे नोटिस भी करेंगे या नहीं? मेरा ड्रीम जो है, ड्रीम रह जाएगा और थोड़ी-बहुत नेगेटिविटी भी शुरू हो गई थी, नेपोटिज्म को लेकर।”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Santkabirnagar Shivling Vandalism Case | Youth Detained In Mehdawal शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ…

    रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती

    Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan King Overseas Rights Deal | Record Breaking Bollywood News रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स,…

    You Missed

    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैं

    ‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    ‘The bench is a good motivator’: Nick Saban advises Texas to use hard-line approach with Arch Manning

    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया

    In 2024, Jason Statham bought a 20-acre English coastal estate for about £20 million; in 2026, a planning rule from 1973 put its two-storey summerhouse under scrutiny over use as guest accommodation

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views

    • 4 views
    रिलीज से पहले शाहरुख की ‘किंग’ ने बनाया रिकॉर्ड:175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स, मुनाफे के लिए अब ‘पठान’-‘जवान’ जितनी कमाई की चुनौती