गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghazipur
  • Ghazipur Traffic Month 2026 | Road Safety Awareness Bike Rally Launch

गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रमविपिन सिंह यादव | गाजीपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में रविवार को यातायात माह शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली रवाना की। यह अभियान 1 से 30 नवंबर तक चलेगा।

.

रैली में यातायात पुलिसकर्मी बाइक से शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे। उन्होंने वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

रैली में हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, तय गति सीमा में वाहन चलाने, नशे में ड्राइविंग नहीं करने और सड़क पर सुरक्षित चलने का संदेश दिया गया।

यातायात माह के दौरान पुलिस और यातायात विभाग जिले में जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर भी वाहन चालकों को नियम बताए जाएंगे। पंपलेट और दूसरे प्रचार माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों में कमी लाना है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने और यातायात संकेतों का पालन करने को कहा।

सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, हर नागरिक का दायित्व है। यातायात नियमों का पालन कर लोग अपनी और दूसरों की जान सुरक्षित रख सकते हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सोहेल खान ने फैशन वीक में किया रैंप वॉक:शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन भी पहुंचीं; देखें तस्वीरें

Hindi News Entertainment Bollywood Bombay Times Fashion Week 2026 | Shilpa Shetty, Khushi Kapoor, Lisa Haydon सोहेल खान ने फैशन वीक में किया रैंप वॉक:शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा…

चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे, अस्पताल पहुंचकर तोड़ा दम

Hindi News Local Uttar pradesh Chitrakoot Chitrakoot Road Accident | Elderly Man Dies After Bike Collision चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के…

You Missed

Man who pleaded guilty in scheme to bribe Feeding Our Future juror sentenced

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
Man who pleaded guilty in scheme to bribe Feeding Our Future juror sentenced

सोहेल खान ने फैशन वीक में किया रैंप वॉक:शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन भी पहुंचीं; देखें तस्वीरें

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
सोहेल खान ने फैशन वीक में किया रैंप वॉक:शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन भी पहुंचीं; देखें तस्वीरें

Travis Scott’s Cactus Jack x Rockstar Games x Nike Air Force 1 Low GTA 6 Pack Releases November 2026

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Travis Scott’s Cactus Jack x Rockstar Games x Nike Air Force 1 Low GTA 6 Pack Releases November 2026

चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे, अस्पताल पहुंचकर तोड़ा दम

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे, अस्पताल पहुंचकर तोड़ा दम

Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks $680K in donations

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks 0K in donations

गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम