- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Chitrakoot
- Chitrakoot Road Accident | Elderly Man Dies After Bike Collision
चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे, अस्पताल पहुंचकर तोड़ा दमजितेन्द्र कुमार | चित्रकूट2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक की टक्कर से 55 साल के कमलेश की मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
.
घूरेटनपुर के रहने वाले कमलेश, भैयालाल के बेटे थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम कराया जा रहा था।
भरतकूप थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



