सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Sarsawa Sugar Mill Crushing Season | Saharanpur DM Payment Instruction

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिएतारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया। रविवार शाम चार बजे डीएम अरविंद कुमार चौहान और नकुड़ विधायक प्रतिनिधि विकेश चौधरी ने मिल परिसर में पूजा-अर्चना के बाद पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

.

इस दौरान डीएम ने मिल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे सत्र में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। गन्ना खरीद से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रखी जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

पेराई सत्र के शुभारंभ के अवसर पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र किसानों की आर्थिक गतिविधियों से सीधे जुड़ा है। किसानों की मेहनत से तैयार गन्ना समय पर मिल तक पहुंचे और उन्हें अपनी उपज की उचित कीमत मिले, यह सुनिश्चित करना मिल प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि गन्ना तौल में किसी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। तौल की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखी जाए।

डीएम ने मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी मिल का संचालन पूरी क्षमता के साथ किया जाए। पेराई के दौरान तकनीकी या अन्य किसी कारण से किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए मिल में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही गन्ना खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा, गन्ने की तौल और ढुलाई से संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भी मिल प्रबंधन को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों का बकाया भुगतान समय से किया जाए। भुगतान में देरी होने से किसानों की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। इसलिए इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

डीएम ने कहा कि चीनी मिलों का सुचारू संचालन केवल किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के श्रमिकों और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी और मिल प्रबंधन आपसी समन्वय बनाकर काम करें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Gupta Funeral Mumbai: Daughter Gestures At Paparazzi | Video संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी…

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Bihar Concert Cancelled | Administration Security Denial दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो…

You Missed

Falkirk vs Celtic LIVE: Scottish Premiership radio, text updates, team news, reaction, stats & head-to-head

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
Falkirk vs Celtic LIVE: Scottish Premiership radio, text updates, team news, reaction, stats & head-to-head

संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 2 views
Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to $47 from $46

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 6 views
Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to  from

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन