धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Amitabh Bachchan Jalsa Security Increased | Mumbai Threat Update

धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन रविवार को अपने मुंबई स्थित आवास जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करने पहुंचे। बम से उड़ाने की धमकी के बाद अमिताभ एक बुलेटप्रूफ कांच के केबिन के अंदर दिखाई दिए। वे केबिन के अंदर से ही बाहर मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाते और हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आए।

हाल ही में अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा का स्तर बढ़ा दिया है।

बम से उड़ाने की धमकी के बाद अमिताभ एक बुलेटप्रूफ कांच के केबिन के अंदर दिखाई दिए।बम से उड़ाने की धमकी के बाद अमिताभ एक बुलेटप्रूफ कांच के केबिन के अंदर दिखाई दिए।

बम की धमकी के बाद जलसा के बाहर बढ़ी सुरक्षा

अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं। इस परंपरा को ‘संडे दर्शन’ कहा जाता है। हाल ही में अमिताभ बच्चन के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया था। इस घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और जलसा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। रविवार को भी दर्शन के दौरान पुलिसकर्मी बैरिकेड्स के पास मुस्तैद रहे और भीड़ पर लगातार नजर बनाए रखी।

पिछली बार पिता के साथ नजर आए थे अभिषेक बच्चन

इससे पहले हुए संडे दर्शन के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी दिखाई दिए थे। आमतौर पर अमिताभ इस परंपरा के दौरान अकेले ही फैंस के सामने आते हैं, लेकिन पिछली बार पिता के पीछे खड़े अभिषेक की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था।

संडे दर्शन के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी दिखाई दिए थे।संडे दर्शन के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी दिखाई दिए थे।

तबीयत ठीक नहीं, डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर बताया था कि उन्हें आराम की जरूरत है। उन्होंने लिखा था कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी है।

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सेहत को लेकर अपडेट दिया था। बिग बी ने शरीर को ठीक होने के लिए और समय देने की बात कही थी। इसके बावजूद उन्होंने रविवार को फैंस से मिलने की परंपरा नहीं तोड़ी।

अमिताभ बच्चन लंबे समय से यह परंपरा निभाते आ रहे हैं। हर रविवार उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ जुटती है, जो उनकी झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करती है।

मेयर के कार्यालय को भी मिला था धमकी भरा ईमेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले के अलावा गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट और कुछ स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।

ईमेल में जुहू स्थित अमिताभ के बंगले ‘जलसा’ को 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच निशाना बनाने की बात कही गई थी।

____________________

यह खबर भी पढ़ें..

अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी:दिलजीत दोसांझ को जान से मारने का मेल; 5 दिन पहले टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग

अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को यह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया।पूरी खबर पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत:जालंधर में बर्थडे पार्टी के बाद थार-स्कोडा से रेस लगा रहे थे, ट्रॉली में घुसी कार

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Jalandhar Accident | Speed Records Owner Sons Divit Aarav Death सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत:जालंधर में बर्थडे पार्टी के बाद थार-स्कोडा…

    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

    Hindi News Entertainment Bollywood Filmmaker Sanjay Gupta Death | Kabil 2 Script Hrithik Rakesh Roshan संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस…

    You Missed

    Explaining the ‘$90 Million Bill’ Real Madrid Have Handed Six Premier League Giants

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    Explaining the ‘ Million Bill’ Real Madrid Have Handed Six Premier League Giants

    सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत:जालंधर में बर्थडे पार्टी के बाद थार-स्कोडा से रेस लगा रहे थे, ट्रॉली में घुसी कार

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत:जालंधर में बर्थडे पार्टी के बाद थार-स्कोडा से रेस लगा रहे थे, ट्रॉली में घुसी कार

    OL – Angers : les compositions officielles

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    OL – Angers : les compositions officielles

    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

    Arthur Fils Forced to Retire Mid-Match as Injury Halts Swiss Indoors Quarterfinal Campaign

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views

    • 7 views
    धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी