सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत:जालंधर में बर्थडे पार्टी के बाद थार-स्कोडा से रेस लगा रहे थे, ट्रॉली में घुसी कार

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Jalandhar Accident | Speed Records Owner Sons Divit Aarav Death

सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत:जालंधर में बर्थडे पार्टी के बाद थार-स्कोडा से रेस लगा रहे थे, ट्रॉली में घुसी कारसहज जुनेजा, जालंधर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इनसेट में आरव और विदित की फोटो।
 - Dainik Bhaskarट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इनसेट में आरव और विदित की फोटो।

जालंधर में सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में गए थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रात को बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद युवकों ने चंडीगढ़ से आए अपने दोस्तों के साथ एप

.

इस दौरान उनकी वॉक्सवैगन कार के साथ एक थार और एक स्कोडा गाड़ी भी थी। बाकी दोनों गाड़ियों में सवार युवक चंडीगढ़ से आए थे। वॉक्सवैगन में 3 और युवक सवार थे। रेस के दौरान उनकी कार नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर के साथ दोस्तों ने बहस भी की। इसके बाद थार और स्कोडा में सवार युवक मौके से चले गए। पुलिस को आज तड़के 3 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।

मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलक के बेटे विदित ओलक (18) और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ (19) निवासी सेठ हुकुमचंद कॉलोनी (जालंधर) के रूप में हुई है। वहीं, सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि मैंने अपना भतीजा खो दिया।

दोनों दोस्त वॉक्सवैगन कार में घर लौट रहे थे।दोनों दोस्त वॉक्सवैगन कार में घर लौट रहे थे।

फ्लाईओवर पर निगम के कर्मचारी कर रहे थे सफाई थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि सुबह 3 बजे की करीब उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कूड़े-कचरे को डालने के लिए उन्होंने फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की थी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी वॉक्सवैगन कार इस बीच वह बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ मुड़े। इसी दौरान फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार पीछे से जा घुसी। इस दोनों युवकों की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले आरव के शव के पास बैठकर विलाप करते परिजन।हादसे में जान गंवाने वाले आरव के शव के पास बैठकर विलाप करते परिजन।

दोनों के शव परिजनों को सौंपे उन्होंने बताया कि परिवारों ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। दोनों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो अन्य तीन साथी कार में सवार थे, वह पहले ही अपने घर जा चुके थे।

गाड़ी में AAP पार्षद का बेटा भी मौजूद था वॉक्सवैगन कार में आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद का बेटा भी था, जो सुरक्षित है। बाकी 2 युवकों का अभी पता नहीं चल पाया है। इनकी उम्र भी 18 से 19 साल ही बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये गाड़ी सेठ हुकुमचंद कॉलोनी के ही रहने वाली सन्नी काउंसी के नाम रजिस्टर्ड है। हादसे में जान गंवाने वाला विदित सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

हनी सिंह ने लिखा- मैंने अपना भतीजा खोया स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलक के बेटे विदित की मौत पर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- मेरे लिए यह बेहद दुखद दौर है। मैंने अपना भतीजा खो दिया है, भोलेनाथ मेहर, मेहर, मेहर।

हादसे के बाद के PHOTOS..

ट्रॉली से टकराने के बाद कार की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।ट्रॉली से टकराने के बाद कार की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।‌हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।‌नगर निगम की इस ट्रैक्टर ट्रॉली में कार घुसी।नगर निगम की इस ट्रैक्टर ट्रॉली में कार घुसी।हादसे में जान गंवाने वाले विदित के घर शोक जताने पहुंचे लोग।हादसे में जान गंवाने वाले विदित के घर शोक जताने पहुंचे लोग।LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?

Hindi News Entertainment Bollywood Yash Ramayan Ravan Role | Son Reaction Controversy Update ‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला-…

संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

Hindi News Entertainment Bollywood Filmmaker Sanjay Gupta Death | Kabil 2 Script Hrithik Rakesh Roshan संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस…

You Missed

Boca Juniors vs River Plate: Match Preview

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
Boca Juniors vs River Plate: Match Preview

‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?

Explaining the ‘$90 Million Bill’ Real Madrid Have Handed Six Premier League Giants

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
Explaining the ‘ Million Bill’ Real Madrid Have Handed Six Premier League Giants

सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत:जालंधर में बर्थडे पार्टी के बाद थार-स्कोडा से रेस लगा रहे थे, ट्रॉली में घुसी कार

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
सिंगर हनी सिंह के भतीजे समेत 2 की मौत:जालंधर में बर्थडे पार्टी के बाद थार-स्कोडा से रेस लगा रहे थे, ट्रॉली में घुसी कार

OL – Angers : les compositions officielles

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
OL – Angers : les compositions officielles

संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई