दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sanjay Gupta Funeral Controversy | Children Gesture Apology Statement

दिवंगत डायरेक्टर संजय गुप्ता के बच्चों ने किए अश्लील इशारे:फ्यूनरल में दिखाई मिडिल फिंगर; पत्नी-दोस्त ने सफाई में कहा- वो गम में हैं, माफ कर दें55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काबिल, कांटे और जज्बा जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को किचन में गिरने से निधन हो गया। 31 अक्टूबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिस समय उनके बच्चों ने पैपराजी को मिडिल फिंगर दिखाई और हंसते हुए नजर आए। वीडियो वायरल होने और आलोचना होने के बाद अब दिवंगत डायरेक्टर की पत्नी अनुराधा लेखी और करीबी दोस्त डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने सफाई दी है।

मरजावां डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी के हवाले से पोस्ट कर लिखा, हमारी जिंदगी का एक हिस्सा हमेशा के लिए हमसे छिन गया है। इस नुकसान की भरपाई कोई नहीं कर सकता और न ही कोई इस खालीपन को भर सकता है। हमारे पूरे परिवार की तरफ से मैं परिवार के सभी सदस्यों, दोस्तों, संजय के प्रशंसकों और मीडिया से जुड़े लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। एक हादसे में गिरने के कारण संजय के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसकी वजह से उनका असमय निधन हो गया।’

बच्चों के रवैये पर सफाई देते हुए आगे लिखा गया है, ‘संजय अपने परिवार और बच्चों से बेहद प्यार करते थे। बच्चे अभी किशोर उम्र के हैं और उन्होंने अचानक अपने प्यारे पिता को खो दिया है। संजय का परिवार हमेशा से मीडिया की चकाचौंध और पपराजी (फोटोग्राफरों) की दखलअंदाजी से दूर रहा है। ऐसे मुश्किल समय में उनकी निजी जिंदगी में अचानक मीडिया की दखल से परिवार को बहुत दुख पहुंचा। इस दुख और सदमे में परिवार के कुछ सदस्यों ने मीडिया के कुछ लोगों के प्रति नाराजगी जाहिर की होगी। अगर उनकी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है, तो मुझे इसका दुख है।’

आगे लिखा है, ‘मैं सभी से अपील करती हूं कि परिवार के सदस्यों की इन प्रतिक्रियाओं को समझें। ये उस दर्द की अभिव्यक्ति हैं, जिससे गुजरते हुए बच्चे अपने पिता को खोने के गम को समझने और स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आप सभी से विनम्र अनुरोध करती हूं कि बच्चों को माफ करें और ऐसी तस्वीरें, वीडियो या कंटेंट डिलीट कर दें, जो उनके मन पर लंबे समय तक बुरा असर डाल सकते हैं। कृपया उन्हें अपने पिता के निधन के दुख से उबरने के लिए जरूरी समय, सहानुभूति और निजता दें।’

क्या था पूरा मामला?

31 अक्टूबर की रात मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में डायरेक्टर संजय गुप्ता का अंतिम संस्कार किया गया। डायरेक्टर के बच्चे कार से श्मशान घाट पहुंचे थे। इस बीच फ्रंट सीट पर बैठी हुई डायरेक्टर की बेटी ने पैपराजी को देखते ही मिडिल फिंगर दिखानी शुरू कर दी। इसके बाद बैक सीट पर बैठे बेटे ने भी पैपराजी को अश्लील इशारे किए। इस दौरान डायरेक्टर की बेटी हंसती हुई भी दिखाई दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद बच्चों की जमकर आलोचना की जा रही है।

3 नवंबर को रखी गई डायरेक्टर संजय गुप्ता की प्रेयर मीट

संजय गुप्ता के दोस्त मिलाप जावेरी ने एक पोस्ट जारी कर बताया है कि उनकी प्रेयर मीट का आयोजन 3 नवंबर को मुंबई, इस्कॉन जुहू के पास मंडपम हॉल में किया गया है।

किचन में गिरने से हुआ निधन

57 साल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन 30-31 अक्टूबर की दरमियानी रात मुंबई के राम नगर स्थित घर में हुआ। पुलिस के अनुसार, डायरेक्टर का शव सुबह उनके किचन में मिला, वह कुछ घंटों पहले किचन में गिरे थे, जिससे चोट लगने पर उनका निधन हो गया। पुलिस जांच में इसे एक्सीडेंटल डेथ माना गया। उनके परिवार ने किसी तरह का संदेह नहीं जताया।

फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शव परिवार को सौंपा गया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ।

निधन की खबर मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इनमें फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, राजपाल यादव, राकेश रोशन शामिल हैं।

संजय गुप्ता का सपना पूरा करने के लिए कांटें 2 बनाएंगे दोस्त संजय दत्त

संजय गुप्ता ने अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म कांटें डायरेक्ट की थी। डायरेक्टर के निधन के बाद उनके साथ 9 फिल्में कर चुके संजय दत्त ने भावुक पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि संजय गुप्ता कांटें 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने संजय दत्त से फिल्म पर चर्चा भी की थी। अब उनके निधन के बाद संजय दत्त उनका अधूरा सपना पूरा करेंगे और कांटें 2 बनाएंगे।

संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में क्राइम, गैंगस्टर ड्रामा, एक्शन और अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त स्टारर कांटे, ऋतिक रोशन की काबिल, संजय दत्त की जिंदा और जॉन अब्राहम की शूटआउट एट वडाला शामिल हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बस्ती में मोबाइल टावरों से बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:आठ लिथियम बैटरी, मोटरसाइकिल और चार फोन मिले; 3 साथियों ने कबूला

    Hindi News Local Uttar pradesh Basti Basti News | Mobile Tower Lithium Battery Theft Gang Arrested बस्ती में मोबाइल टावरों से बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:आठ लिथियम बैटरी, मोटरसाइकिल और…

    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

    Hindi News Entertainment Bollywood Chiranjeevi Ram Charan Meet Amit Shah | AI Deepfake Threat Delhi अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को…

    You Missed

    Sony Issues Yet Another PS5 Firmware Update as Jailbreak Whac-a-Mole Continues Ahead of GTA 6 Release

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 0 views
    Sony Issues Yet Another PS5 Firmware Update as Jailbreak Whac-a-Mole Continues Ahead of GTA 6 Release

    बस्ती में मोबाइल टावरों से बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:आठ लिथियम बैटरी, मोटरसाइकिल और चार फोन मिले; 3 साथियों ने कबूला

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 1 views
    बस्ती में मोबाइल टावरों से बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:आठ लिथियम बैटरी, मोटरसाइकिल और चार फोन मिले; 3 साथियों ने कबूला

    Powerball winning numbers drawn for Monday’s $803.9M jackpot

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    Powerball winning numbers drawn for Monday’s 3.9M jackpot

    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण:बोले- AI और डीपफेक तकनीक से कलाकारों को खतरा; जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था

    Prediction: This Will Be SpaceX’s Stock Price by the End of 2027 | The Motley Fool

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    Prediction: This Will Be SpaceX’s Stock Price by the End of 2027 | The Motley Fool

    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    ‘बिग बॉस’ फेम आसिफ खान हुए भावुक:घर के अंदर थे, तब दोस्त की हार्ट अटैक से हुई मौत; बोले- पिता को भी ऐसे खोया था