बहराइच में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 125 किलो मिठाई नष्ट:दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट कराया, 8 के नमूने भी जुटाए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bahraich
  • Bahraich Food Safety Raid | Adulterated Sweets Destroyed At Shops

बहराइच में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 125 किलो मिठाई नष्ट:दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट कराया, 8 के नमूने भी जुटाएअनुराग पाठक | बहराइच2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में त्योहारों से पहले मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने सोमवार को छापेमारी की। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक जरवल रोड, कैसरगंज, रिसिया और गंभीरवा के बाजारों में दुकानों की जा

.

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो टीमें लगाई गई थीं।

फ्रीजर में रखी मिलीं दूषित मिठाइयां

पहली टीम ने जरवल रोड के तूफानी चौराहे पर स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार की जांच की। वहां फ्रीजर में कई दिनों से रखे छेना और रसगुल्ले दूषित हालत में मिले। टीम ने करीब 125 किलो मिठाई मौके पर नष्ट करा दी।

इसके बाद कैसरगंज की झगरू स्वीट शॉप से खोया और तहसील के पास स्थित बद्री स्वीट शॉप से दूध की बर्फी व मिल्क केक के नमूने लिए गए।

अलग-अलग दुकानों से लिए नमूने

दूसरी टीम ने रिसिया बाजार स्थित विनायक इंटरप्राइजेज से छेना, रसगुल्ला और गुलाब जामुन के नमूने लिए। गंभीरवा बाजार के यादव मिष्ठान भंडार से दूध की बर्फी और मिल्क केक, जबकि सुरेश स्वीट शॉप से पेड़े का नमूना लिया गया। शिवनगर के एक प्रतिष्ठान से दूध का नमूना भी लिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी में सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर, विनय कुमार, अनूप सिंह और प्रीती वर्मा समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 30 की उम्र में निधन:सोते समय आया हार्ट अटैक; मां जगाने पहुंची तो मृत मिले

Hindi News Entertainment Bollywood TV Actor Anuj Thakur Dies Of Heart Attack At 30 | Mumbai News टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 30 की उम्र में निधन:सोते समय आया हार्ट…

बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi DLW Varanasi Retirement Ceremony | Bank Officials Warn On Cyber Fraud बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी…

You Missed

Diwali firecracker curbs: SC sets two time periods for fireworks, bans bursting near hospitals

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 2 views
Diwali firecracker curbs: SC sets two time periods for fireworks, bans bursting near hospitals

टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 30 की उम्र में निधन:सोते समय आया हार्ट अटैक; मां जगाने पहुंची तो मृत मिले

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 30 की उम्र में निधन:सोते समय आया हार्ट अटैक; मां जगाने पहुंची तो मृत मिले

ICE activity is surging ahead of midterms. So is voter turnout.

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
ICE activity is surging ahead of midterms. So is voter turnout.

बहराइच में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 125 किलो मिठाई नष्ट:दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट कराया, 8 के नमूने भी जुटाए

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
बहराइच में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 125 किलो मिठाई नष्ट:दूषित छेना और रसगुल्ला नष्ट कराया, 8 के नमूने भी जुटाए

Selma Blair apologizes to the ‘people that I disappointed’ after plane incident arrest

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 6 views