बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • DLW Varanasi Retirement Ceremony | Bank Officials Warn On Cyber Fraud

बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दीवाराणसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में अक्टूबर 2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी और नौ कर्मचारियों के सम्मान में सोमवार को विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म की अध्यक

.

समारोह में सहायक कार्य प्रबंधक हरेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यालय अधीक्षक डॉ. मानसी पाइक राय, एसएसई/वेल्डिंग राम चन्दर, एसएसई बृजेश कुमार विश्वकर्मा, एमसीएम कैलाश कुमार सेठ, वरिष्ठ तकनीशियन असीम नार्थ, काफिल अहमद, अशोक कुमार रावत, तकनीशियन चंद्रमा प्रसाद और हाउसकीपिंग असिस्टेंट मो. असलम खान को विदाई दी गई।

माल्यार्पण कर किया सम्मानित

प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और फोल्डर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय शुरू होने जैसा है। अब कर्मचारी स्वयं, परिवार और सामाजिक जीवन के लिए अधिक समय दे सकेंगे। उन्होंने सभी को स्वस्थ, सुखी और शांतिपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नियमित दिनचर्या, स्वास्थ्य देखभाल और वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी।

प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने फोल्डर में उपलब्ध सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं और जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने पर जोर दिया। कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद भविष्य की कामना की।

वित्तीय सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर चर्चा

भारतीय स्टेट बैंक, बरेका की मुख्य शाखा प्रबंधक रिचा त्रिपाठी और बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने वित्तीय प्रबंधन, निवेश के विकल्पों और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने सेवानिवृत्ति लाभों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव और यादगार संस्मरण साझा किए। उन्होंने बरेका में बिताए वर्षों और सहकर्मियों के सहयोग को याद किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव, कर्मचारी परिषद के सदस्य श्रीकांत यादव, नवीन कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित परिजन और सहकर्मी मौजूद रहे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने किया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर विवाद:भाजपा के ऐतराज के बाद BMC ने हटाया; एक्ट्रेस बोलीं- भलाई का जमाना नहीं रहा

Hindi News Entertainment Bollywood BMC Removes Diya Mirza Diwali Video After BJP Controversy | Mumbai News दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर विवाद:भाजपा के ऐतराज के बाद BMC ने…

हाथरस में युवक ने किया सुसाइड:कोल्ड स्टोरेज में करता था काम, शराब पीने का आदी था, पत्नी और बच्चे रह रहे थे अलग

Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Youth Suicide Case | Cold Storage Worker Found Dead हाथरस में युवक ने किया सुसाइड:कोल्ड स्टोरेज में करता था काम, शराब पीने का…

You Missed

Selma Blair apologizes to the ‘people that I disappointed’ after plane incident arrest

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 0 views
Selma Blair apologizes to the ‘people that I disappointed’ after plane incident arrest

बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 1 views
बरेका में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह:बैंक अधिकारियों ने निवेश और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी

Denis Shapovalov vs. Karen Khachanov prediction, odds, picks for ATP Paris Masters 2026

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
Denis Shapovalov vs. Karen Khachanov prediction, odds, picks for ATP Paris Masters 2026

दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर विवाद:भाजपा के ऐतराज के बाद BMC ने हटाया; एक्ट्रेस बोलीं- भलाई का जमाना नहीं रहा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर विवाद:भाजपा के ऐतराज के बाद BMC ने हटाया; एक्ट्रेस बोलीं- भलाई का जमाना नहीं रहा

‘Crystal Lake’ Hits 1.3 Billion Minutes Watched in 11 Days, Becoming Peacock’s No. 4 Scripted Debut Ever

  • 2 views
हाथरस में युवक ने किया सुसाइड:कोल्ड स्टोरेज में करता था काम, शराब पीने का आदी था, पत्नी और बच्चे रह रहे थे अलग