तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Tushar Kapoor Extortion Call | Lawrence Gang Harry Boxer Mumbai News

तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम से फोन आया। फोन करने वाले ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, तुषार कपूर ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। इसके बाद आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया गया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजें आपस में मेल नहीं खातीं। इससे पुलिस को शक है कि यह फर्जी कॉल था। किसी ने गैंग का नाम लेकर डर पैदा करने की कोशिश की।

अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी।

हैरी बॉक्सर पर रणवीर को धमकी देने का आरोप

गौरतलब है कि लॉरेंस गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर पर बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को धमकी देने के आरोप हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम एक्टर रणवीर सिंह का है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरी ने रणवीर के मैनेजर को वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं देने पर रणवीर और उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के पीछे भी हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग का हाथ बताया गया था। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने एक वॉइस नोट के जरिए ली थी।

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को भी हैरी बॉक्सर ने धमकी दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित ऑडियो के अनुसार, सलमान खान से नजदीकियों के कारण गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित एक जिम पर फायरिंग करवाई गई थी। उन्हें आगे के लिए चेतावनी भी दी गई थी।

इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गैंग के निशाने पर रहे हैं। कनाडा में उनके कैफे पर फायरिंग हो चुकी है।

तुषार को ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी से पहचान मिली है

गौरतलब है कि तुषार कपूर फेमस एक्टर जितेंद्र और प्रोड्यूसर शोभा कपूर के बेटे हैं। उनकी बड़ी बहन एकता कपूर टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

तुषार ने साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आई थीं। फिल्म हिट रही और तुषार को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

तुषार कपूर आखिरी बार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे।तुषार कपूर आखिरी बार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे।

इसके बाद उन्होंने ‘क्या दिल ने कहा’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ और ‘ये दिल’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली। ‘क्या कूल हैं हम’, ‘गोलमाल’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल 3’ उनकी चर्चित फिल्में हैं। फिल्म ‘शोर इन द सिटी’ में उनके अभिनय को भी सराहना मिली।

तुषार कपूर जल्द ही 'गोलमाल 5' में एक बार फिर अपने मशहूर 'लकी' के किरदार में नजर आएंगे।तुषार कपूर जल्द ही ‘गोलमाल 5’ में एक बार फिर अपने मशहूर ‘लकी’ के किरदार में नजर आएंगे।

तुषार ने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है। साल 2021 में उन्होंने अपनी किताब ‘बैचलर डैड’ लिखी। इसमें उन्होंने सिंगल पिता बनने के अपने अनुभव साझा किए। तुषार ने शादी नहीं की है। जून 2016 में सरोगेसी के जरिए वह बेटे लक्ष्य के पिता बने।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Advance Booking; Ranbir Kapoor Movie Copyright Protection | Bombay HC ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक…

    मऊ में दो दिन गंगा महोत्सव होगा:रामघाट और महादेव घाट पर दीपोत्सव, महाआरती; लोकगीत और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Mau Mau Ganga Mahotsav | Ramghat & Mahadev Ghat Deepotsav, Maha Aarti मऊ में दो दिन गंगा महोत्सव होगा:रामघाट और महादेव घाट पर दीपोत्सव, महाआरती;…

    You Missed

    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 2 views
    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 3 views
    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    ASK IRA: Is the complete Klay something the Heat yet can realize?

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    ASK IRA: Is the complete Klay something the Heat yet can realize?

    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    MIAA football Super Bowls will not be held at Gillette Stadium this year – The Boston Globe