'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayana Advance Booking; Ranbir Kapoor Movie Copyright Protection | Bombay HC

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास भारत और विदेशी बाजारों में फिल्म 'रामायण' के कॉपीराइट और डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार हैं। - Dainik Bhaskarगॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास भारत और विदेशी बाजारों में फिल्म ‘रामायण’ के कॉपीराइट और डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को अंतरिम कॉपीराइट सुरक्षा दी है। कोर्ट ने अज्ञात लोगों, संस्थाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को फिल्म की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग, होस्टिंग और स्ट्रीमिंग करने से रोक दिया है।

फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग से करीब 73 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है।

यह आदेश गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर दिया गया। कंपनी ने फिल्म की स्क्रिप्ट, किरदारों, फुटेज, गीतों और रिकॉर्डिंग को कॉपीराइट उल्लंघन से बचाने की मांग की थी।

कोर्ट के आदेश से फिल्म के पाइरेटेड लिंक और मिरर साइट्स को हटाने का रास्ता साफ हुआ है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लिखित सूचना मिलने पर कार्रवाई करनी होगी।

गॉडपावर मीडिया ने आनंद एंड नाइक कानूनी फर्म के जरिए कोर्ट का रुख किया था। कंपनी को फिल्म के कॉपीराइट उल्लंघन की आशंका थी।

कंपनी ने बताया कि केवल आमंत्रित लोगों के लिए प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान कड़ी गोपनीयता शर्तें लागू थीं। इसके बावजूद फिल्म के दो ट्रेलर चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किए गए।

मामले में जॉन डो के अलावा करीब 34 कंपनियां भी जवाबदेह पक्ष हैं। कोर्ट को बताया गया कि फिल्म के पहले भाग को बनाने में करीब 2,000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। दोनों भागों का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपए है।

प्लेटफॉर्म्स ने कार्रवाई पर सहमति जताई

गूगल एलएलसी और दुनिया भर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्हें अंतरिम राहत देने के आदेश पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपत्तिजनक लिंक की जानकारी मिलने पर वे तुरंत कार्रवाई करेंगे।

जस्टिस माधव जामदार की बेंच ने आदेश में कहा, “प्रथम दृष्टया, वादी (याचिकाकर्ता) गॉडपावर को वास्तविक और ठोस आशंका है कि फिल्म या उसके हिस्सों को रिकॉर्ड कर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड, स्ट्रीम या जनता तक पहुंचाया जाएगा।”

लिंक और मिरर साइट्स ब्लॉक करने का आदेश

कोर्ट ने फिल्म को बिना अनुमति फैलाने वालों के खिलाफ रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसमें ‘जॉन डो’ यानी ऐसे अज्ञात लोगों और संस्थाओं पर भी रोक शामिल है, जिनकी पहचान अभी सामने नहीं आई है।

कोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि फिल्म से जुड़े आपत्तिजनक लिंक और उनकी दूसरी कॉपी वाली वेबसाइट्स की जानकारी मिलते ही उन्हें ब्लॉक करें और हटाएं।

कोर्ट ने गॉडपावर से कहा है कि वह फिल्म से जुड़े लिंक (URL) की जानकारी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को दे। इसके बाद इन कंपनियों को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। उन्हें ऐसे कंटेंट को ब्लॉक करना होगा या उस तक लोगों की पहुंच बंद करनी होगी।

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को तय की है। तब तक अंतरिम सुरक्षा लागू रहेगी।

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से 73 करोड़ रुपए की कमाई

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सैकनिल्क के मुताबिक, 3 नवंबर सुबह 8 बजे तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 72.91 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म के देशभर में अलग-अलग भाषाओं में अब तक 18.56 लाख टिकट बिक चुके हैं। ये बुकिंग 59,822 शोज के लिए हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 700 शहरों में जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई 57.97 करोड़ रुपए है। वहीं, बिना ब्लॉक सीटों के टिकटों की संख्या 14.79 लाख है।

हिंदी वर्जन की बुकिंग सबसे ज्यादा

फिल्म को हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिलहाल हिंदी वर्जन की बुकिंग सबसे आगे है। वहीं, कन्नड़ और तेलुगु वर्जन के लिए भी टिकटों की मांग बढ़ रही है।

फिल्म के 107 शोज हाउसफुल हो चुके हैं। इनमें से 26 शोज की सभी सीटें बिक चुकी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 3 नवंबर सुबह 6 से 8 बजे के बीच ही फिल्म ने 1.42 करोड़ रुपए की अतिरिक्त एडवांस बुकिंग की।

रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं। ऐसे में फिल्म की टिकट बिक्री और कमाई में आगे भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    Hindi News Entertainment Bollywood Tushar Kapoor Extortion Call | Lawrence Gang Harry Boxer Mumbai News तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम…

    मऊ में दो दिन गंगा महोत्सव होगा:रामघाट और महादेव घाट पर दीपोत्सव, महाआरती; लोकगीत और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Mau Mau Ganga Mahotsav | Ramghat & Mahadev Ghat Deepotsav, Maha Aarti मऊ में दो दिन गंगा महोत्सव होगा:रामघाट और महादेव घाट पर दीपोत्सव, महाआरती;…

    You Missed

    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 2 views
    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    ASK IRA: Is the complete Klay something the Heat yet can realize?

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 4 views
    ASK IRA: Is the complete Klay something the Heat yet can realize?

    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    MIAA football Super Bowls will not be held at Gillette Stadium this year – The Boston Globe

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    MIAA football Super Bowls will not be held at Gillette Stadium this year – The Boston Globe

    मऊ में दो दिन गंगा महोत्सव होगा:रामघाट और महादेव घाट पर दीपोत्सव, महाआरती; लोकगीत और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    मऊ में दो दिन गंगा महोत्सव होगा:रामघाट और महादेव घाट पर दीपोत्सव, महाआरती; लोकगीत और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी