- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hardoi
- Hardoi Youth Suicide Case | Married Sister in law 18 Days Ago
शादी के 18 दिन बाद युवक ने फांसी लगाई:गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता था, बड़े भाई की साली से लव मैरिज की थीशाहनवाज खान | हरदोई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में शादी के 18 दिन बाद 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसका शव गांव के पुराने मकान में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शाम 5:45 बजे शव गांव पहुंचा। घटना से परि
.
16 अक्टूबर को सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी शादी
निजामपुर निवासी रामरतन का 22 वर्षीय बेटा भगवंत शरण गुजरात की एक केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसका रिश्ता बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी पृथ्वीपाल की बेटी शांति देवी से तय हुआ था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी था।
16 अक्टूबर को शहर के सीएसएन कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद तय हुआ था कि अप्रैल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शांति देवी की विदाई होगी।
कंबल लेने पुराने मकान गया था युवक
पिता रामरतन ने बताया कि उनका परिवार गांव के बाहर बने नए मकान में रहता है। सोमवार रात सभी ने साथ खाना खाया और सो गए। इसके बाद भगवंत शरण गांव के पुराने मकान में रखा कंबल लेने गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने समझा कि वह पुराने मकान में ही सो गया होगा।
मंगलवार सुबह काफी देर तक भगवंत शरण नए मकान में नहीं पहुंचा तो उसकी भाभी प्रियंका उसे बुलाने पुराने मकान गईं। वहां कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। भाभी की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
भगवंत शरण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के कारणों को लेकर गांव में चर्चाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील मिश्रा ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




