गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 2 बैग गांजा पकड़ाया:RPF, GRP और CIB ने तस्कर को दबोचा; दिवाली से पहले बेचने का प्लान था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Railway Station Ganja Seizure | RPF GRP Arrest Drug Smuggler

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 2 बैग गांजा पकड़ाया:RPF, GRP और CIB ने तस्कर को दबोचा; दिवाली से पहले बेचने का प्लान थागोरखपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मंगलवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

.

उसके पास मौजूद दो पिट्ठू बैगों की तलाशी लेने पर तीन पैकेटों में रखा 14.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 14.20 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी प्रेम शंकर साहनी (29) के रूप में हुई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ लखनऊ और सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर के निर्देशन में स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान तीन नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) और जीआरपी की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई।

टीम ने प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके पास मौजूद दो पिट्ठू बैगों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग में तीन पैकेट मिले। जांच करने पर उनमें गांजा मिला, जिसका कुल वजन 14.200 किलोग्राम निकला।

पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रेम शंकर साहनी निवासी ग्राम भागीरथपुर जूटमिल, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत 14.20 लाख रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, जीआरपी को सौंपा आरोपी

गिरफ्तारी के बाद संयुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की। बरामद गांजा, गिरफ्तार अभियुक्त और संबंधित अभिलेख आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी गोरखपुर को सौंप दिए गए। अब जीआरपी मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

तीनों टीमों के अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

इस संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार उपाध्याय, उप निरीक्षक सत्यम दुबे और सहायक उप निरीक्षक बृजराज यादव सहित आरपीएफ के जवान शामिल रहे। वहीं, सीआईबी गोरखपुर क्षेत्र के उप निरीक्षक बृजेश कुमार आर्य, सीआईबी फील्ड मुख्यालय के सहायक उप निरीक्षक घनश्याम यादव और जीआरपी गोरखपुर के उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Narkatiaganj Gorakhpur Train Cancellation | Railway Traffic Block Update गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर…

आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

Hindi News Entertainment Bollywood Asif Khan Bigg Boss Interview | Amrapali Dubey Qazi Touqee Salman Khan भास्कर इंटरव्यूआसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज,…

You Missed

गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 1 views
गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

Where to watch, how to follow the UK men’s hoops season opener vs. Manhattan

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 1 views
Where to watch, how to follow the UK men’s hoops season opener vs. Manhattan

आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 2 views
आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

Supreme Court prepared to rule that publicly funded religious schools can reject children of same-sex couples | CNN Politics

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 4 views
Supreme Court prepared to rule that publicly funded religious schools can reject children of same-sex couples | CNN Politics

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 2 बैग गांजा पकड़ाया:RPF, GRP और CIB ने तस्कर को दबोचा; दिवाली से पहले बेचने का प्लान था

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 4 views
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 2 बैग गांजा पकड़ाया:RPF, GRP और CIB ने तस्कर को दबोचा; दिवाली से पहले बेचने का प्लान था

Virginia U.S. House Midterm Election 2026: Live Results

  • By dp
  • November 3, 2026
  • 5 views
Virginia U.S. House Midterm Election 2026: Live Results