- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Narkatiaganj Gorakhpur Train Cancellation | Railway Traffic Block Update
गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटसगोरखपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में नरकटियागंज-वाल्मीकिनगर रोड रेलखंड के खरपोखरा-बगहा के बीच इंजीनियरिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके लिए रेलवे की ओर से यातायात ब्लॉक लिया गया है।
इसका असर गोरखपुर रूट की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। बुधवार, 4 नवंबर को नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर और बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर निरस्त रहेंगी।
वहीं, आनंद विहार से लौकहा बाजार जाने वाली स्पेशल और दरभंगा से खातीपुरा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का रास्ता बदल दिया गया है। इसके अलावा दो एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से रवाना होंगी, जबकि दो ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर नहीं चलेगी
रेलवे के अनुसार, 4 नवंबर को नरकटियागंज और गोरखपुर कैंट से चलने वाली ट्रेन नंबर 55095/55096 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर निरस्त रहेगी।
इस वजह से दोनों स्टेशनों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इसी दिन बढ़नी और नरकटियागंज से चलने वाली ट्रेन नंबर 55040/55039 बढ़नी-नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर का संचालन भी नहीं होगा।
आनंद विहार से आने वाली स्पेशल ट्रेन कप्तानगंज होकर चलेगी
3 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन नंबर 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है।
यह ट्रेन अब कप्तानगंज-थावे-सीवान-छपरा-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते पहुंचेगी। रूट बदलने से निर्धारित मार्ग के कुछ स्टेशनों पर इसका ठहराव प्रभावित हो सकता है।
अमृत भारत एक्सप्रेस भी बदले रास्ते से चलेगी
4 नवंबर को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन नंबर 19726 दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस भी बदले हुए रास्ते से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते जाएगी। इससे ट्रेन का गोरखपुर रूट प्रभावित रहेगा।
रक्सौल और बरौनी से चलने वाली ट्रेनें देर से खुलेंगी
ब्लॉक के चलते दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। 4 नवंबर को रक्सौल से चलने वाली ट्रेन नंबर 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं, बरौनी से चलने वाली ट्रेन नंबर 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
प्रयागराज और मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रास्ते में होंगी नियंत्रित
रेलवे ने दो अन्य ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया है। 4 नवंबर को प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली ट्रेन नंबर 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट और पनियहवा के बीच 90 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
वहीं, मुजफ्फरपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को बेतिया और हरिनगर के बीच 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

