आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Asif Khan Bigg Boss Interview | Amrapali Dubey Qazi Touqee Salman Khan

भास्कर इंटरव्यूआसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात24 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

वेब सीरीज ‘पंचायत’ में ‘दामाद जी’ के किरदार से पहचान बनाने वाले एक्टर आसिफ खान रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हो गए हैं। शो में उनका सफर करीब 8 हफ्ते का रहा। घर से बाहर आने के बाद आसिफ ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने शो में अपने झगड़ों, सलमान खान से मिले फीडबैक और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्तों पर बात की।

सवाल: टीवी शो बिग बॉस में भाग लेना का अनुभव कैसा रहा?

जवाब: मुझे एक नया अनुभव मिला और बहुत कुछ सीखा। मैं इसे अपनी जर्नी का अंत नहीं मानता। मुझे लगता है कि मैंने अच्छा टेकऑफ लिया है और अभी हवा में ही हूं। बस अब मेरा एयरपोर्ट बदल जाएगा, लेकिन सफर आगे जारी रहेगा।

सवाल: सलमान खान से मिले फीडबैक के बाद क्या आप थोड़े मायूस नजर आए। क्या आपको लगा कि आपके खिलाफ पक्षपात हो रहा है?

जवाब: नहीं, ऐसा नहीं था। जब भी कोई फीडबैक मिलता है, तो इंसान उसे समझने और उस पर सोचने की कोशिश करता है। घर में कई ऐसे लोग थे, जिन्हें टीवी और रियलिटी शो का अनुभव था। मैं उनमें सबसे कम जानकार था। मेरे लिए 24 घंटे कैमरों के सामने रहना और अनजान लोगों के साथ रहना नया अनुभव था।

सलमान सर जब भी कुछ कहते थे, मैं उसे फीडबैक की तरह लेता था। उनका मकसद मुझे बेहतर बनाना था। दूसरे हफ्ते में उन्होंने कहा था कि मैं बहुत झगड़े कर रहा हूं। इसके बाद मैंने खुद पर काम किया। मेरा अगला बड़ा झगड़ा करीब छठे हफ्ते में हुआ। अगर मैं उनकी बात नहीं मानता, तो इतना लंबा अंतर नहीं आता।

सवाल: घर में कई बार आपको लगा कि आपकी लड़ाई को गलत और दूसरे कंटेस्टेंट्स की लड़ाई को सही दिखाया जा रहा है?

जवाब: कई बार ऐसा महसूस हुआ। एक बार लव के साथ मेरा झगड़ा हुआ था। मैंने उनसे तीन बार कहा कि चिल्लाकर बात मत कीजिए। जब वह नहीं मानीं, तो मैं भी जोर से चिल्लाया। उस दौरान मेरा गला तक बैठ गया था।

घर में जब किसी का झगड़ा होता है, तो कई लोग बीच में आ जाते हैं। इससे टीवी पर ऐसा लगता है कि कोई किसी पर हमला करने जा रहा है। जबकि असल में कई बार ऐसा नहीं होता। वहां एक साथ 20 लोग बोल रहे होते हैं। टीवी पर सिर्फ एक या दो लोगों की आवाज सुनाई देती है। इसलिए दर्शकों को पूरी स्थिति समझ नहीं आती।

बाद में रोहित सर ने मुझे बताया कि उस मामले में मेरी गलती थी। मैंने उनकी बात सुनी। जब घर के बाकी सदस्यों ने भी मेरे खिलाफ हाथ उठाया, तो मैंने माना कि शायद गलती मेरी ही थी। मैंने लव से माफी भी मांगी।

सवाल: काजी के साथ हुई लड़ाई में आपको वीकेंड का वार का फीडबैक गलत लगा था?

जवाब: हां, उस दिन मुझे लगा कि फीडबैक का तरीका सही नहीं था। काजी भाई ने बीमारी को लेकर मजाक किया था। मुझे लगा कि उन्हें इस बात पर ज्यादा समझाया जाना चाहिए था। मुझे भी फीडबैक दिया गया, लेकिन मेरे हिसाब से उस दिन बात उलटी होनी चाहिए थी।

मैं हर हफ्ते मिलने वाले फीडबैक को स्वीकार करता था और उस पर काम भी करता था। लेकिन उस दिन मुझे अपनी गलती नहीं लगी। इसलिए मैंने सम्मान के साथ कहा कि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं।

सवाल: क्या ज्यादा इमोशनल होना आपके गेम के खिलाफ गया?

जवाब: मैंने कभी यह सोचकर गेम नहीं खेला कि किस तरह का व्यवहार मेरे लिए फायदेमंद होगा। मेरी जिंदगी और एक्टिंग, दोनों में सच्चाई बहुत जरूरी है। मैं कैमरे के सामने कुछ और और अंदर से कुछ और नहीं बनना चाहता था।

अगर मुझे गुस्सा आता था, तो मैं गुस्सा दिखाता था। अगर दुख होता था, तो वह भी सामने आता था। मैं किसी को बेवकूफ बनाने के लिए अपनी भावनाओं को छिपाना नहीं चाहता था। घर में मुझे 14 के 14 लोगों ने अपनी निजी बातें बताई थीं। मुझे कई लोगों की कमजोरियां भी पता थीं, लेकिन मैंने कभी उनकी निजी बातों को झगड़े में इस्तेमाल नहीं किया।

आसिफ खान को वेब सीरीज 'पंचायत' में 'दामाद जी' यानी गणेश के किरदार से पहचान मिली थी।आसिफ खान को वेब सीरीज ‘पंचायत’ में ‘दामाद जी’ यानी गणेश के किरदार से पहचान मिली थी।

सवाल: आप बार-बार खुद को एक्टर बताते थे। क्या आपको लगता है कि लोगों को यह बात पसंद नहीं आई?

जवाब: मुझे यह बात समझ नहीं आती। अगर कोई गेमर अपनी गेमिंग के बारे में बात कर सकता है, कोई रैपर अपनी रैपिंग के बारे में बात कर सकता है और कोई बॉक्सर अपनी बॉक्सिंग के बारे में बात कर सकता है, तो एक्टर अपनी एक्टिंग के बारे में क्यों नहीं बोल सकता?

मैं 16 दिन में एक्टर नहीं बना हूं। मुझे यहां तक पहुंचने में 16 साल लगे हैं। मैंने बहुत मेहनत की है। इसे घमंड नहीं समझना चाहिए। दुनिया में आपकी बुराई करने वाले बहुत लोग मिल जाएंगे। अगर आप खुद को आगे नहीं बढ़ाएंगे, तो कोई दूसरा ऐसा नहीं करेगा। मैं अपनी तारीफ खुद करूंगा। किसी को नहीं सुनना है, तो वह मुझे न देखे।

सवाल: आपका कॉमिक अंदाज और बीबी न्यूज दर्शकों को पसंद आया। क्या इसे ज्यादा दिखाते तो सफर लंबा हो सकता था?

जवाब: मेरे लिए किसी शो या फिल्म में किरदार की लंबाई मायने नहीं रखती। ‘पंचायत’ में भी मेरा किरदार बहुत लंबा नहीं था, लेकिन लोगों ने उसे पसंद किया। मैं दो सीन में भी अपनी छाप छोड़ सकता हूं।

यहां भी यही बात है। अगर मैं 15 हफ्ते घर में रहता और कुछ खास नहीं करता, तो उससे अच्छा है कि 8 हफ्तों में मैंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। मेरे बाहर आने पर घर के कई सदस्य रोए। यहां तक कि मेरे विरोधी भी भावुक हुए। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है। यही मेरी ट्रॉफी है।

आसिफ घर के अंदर 'बीबी न्यूज' नाम का एक न्यूज बुलेटिन चलाते थे। इसमें वह मजाकिया और चुटीले अंदाज में घर वालों की हरकतों और खबरों को सबके सामने रखते थे।आसिफ घर के अंदर ‘बीबी न्यूज’ नाम का एक न्यूज बुलेटिन चलाते थे। इसमें वह मजाकिया और चुटीले अंदाज में घर वालों की हरकतों और खबरों को सबके सामने रखते थे।

सवाल: घर से बाहर आने के बाद स्काउट और लव से जुड़े वायरल वीडियो देखकर कैसा लगा?

जवाब: मेरी पत्नी ने मुझे कुछ वीडियो दिखाए। मुझे अंदाजा नहीं था कि उन वीडियो को इस तरह दिखाया जा रहा है। उस समय मैं बहुत भावुक था। मैंने घर का राशन तक छोड़ दिया था, क्योंकि मैं मैरी जी और लव को बचाना चाहता था।

मैं लोगों से हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि किसी भी लड़की के वीडियो को गलत संदर्भ में पेश न करें। वह किसी की बहन, बेटी या मां भी हो सकती है। सिर्फ व्यूज के लिए किसी की छवि खराब करना ठीक नहीं है। लोगों को ऐसा कंटेंट बनाने से बचना चाहिए।

'पंचायत' के अलावा आसिफ 'जामताड़ा', 'मिर्जापुर', 'मर्डर इन अगोंडा', 'घर सेट है' और 'देहाती लड़के' (सीजन 2) जैसे कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं।‘पंचायत’ के अलावा आसिफ ‘जामताड़ा’, ‘मिर्जापुर’, ‘मर्डर इन अगोंडा’, ‘घर सेट है’ और ‘देहाती लड़के’ (सीजन 2) जैसे कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं।

सवाल: रोहित शेट्टी और सलमान खान के नजरिए में आपको क्या फर्क लगा?

जवाब: दोनों की अपनी राय है। रोहित सर ने एक मुद्दे पर अपनी बात रखी और बाद में सलमान सर ने भी उस पर बात की। जब सलमान सर ने वही मुद्दा उठाया, तो घर के दूसरे लोगों को भी लगा कि वे अपनी राय रख सकते हैं।

मुझे लगता है कि अगर किसी बात से आप सहमत नहीं हैं, तो आपको अपनी बात कहनी चाहिए। सामने कोई भी हो, अपनी राय रखने का हक सभी को है।

सवाल: रोहित शेट्टी और राजकुमार राव जैसे कलाकारों से तारीफ मिलने पर कैसा लगा?

जवाब: यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मुझे लगता था कि इतने बड़े कलाकार शायद दूसरों का काम नहीं देखते होंगे, क्योंकि वे अपने काम में व्यस्त रहते हैं। लेकिन राजकुमार राव सर, रोहित सर और अजय देवगन सर जैसे लोगों ने मेरा काम देखा था।

राजकुमार राव सर और रोहित सर ने कहा कि उन्हें मेरा काम पसंद है। रोहित सर ने तो मेरे साथ काम करने की बात भी कही। मैंने उनसे कहा कि मुझे आपके साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि जरूर साथ काम करेंगे। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी!

सवाल: आखिर में रैपिड फायर। घर का सबसे बड़ा गेम प्लेयर कौन है?

जवाब: आसिफ खान।

सवाल: सबसे बड़ा ड्रामेबाज?

जवाब: काजी भाई और आसिफ खान।

सवाल: सबसे बड़ा फेक कौन लगा?

जवाब: आम्रपाली जी और थोड़ा-थोड़ा माही जी।

सवाल: सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है?

जवाब: आम्रपाली जी। वह तो सोते-सोते भी गॉसिप कर सकती हैं।

सवाल: घर का सबसे अच्छा इंसान कौन लगा?

जवाब: स्काउट।

सवाल: किसे बिग बॉस की ट्रॉफी मिलनी चाहिए?

जवाब: मेरे हिसाब से स्काउट, यंग और आरिश्फा तीनों इसके हकदार हैं।

……………..

यह खबर भी पढ़ें…

सैफ-करीना की शादी में धोए बर्तन, चॉल में भी रहे: लोग बोले- तुम हीरो मटेरियल नहीं; ‘पंचायत’ के दामाद जी बनकर फेमस हुए आसिफ

एक्टर आसिफ खान ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में अपने संघर्ष की कहानी साझा की थी। राजस्थान के निम्बाहेड़ा में जन्मे आसिफ ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। उन्होंने होटल में वेटर का काम किया। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में भी मेहमानों को खाना परोसा था। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में बताया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दूसरी बार पोस्टमार्टम में जांघ के पास मिली गोली:पहली रिपोर्ट में किडनी-तिल्ली फटने से बताई थी मौत की वजह

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Murder Case | Postmortem Report Controversy; Bullet Found दूसरी बार पोस्टमार्टम में जांघ के पास मिली गोली:पहली रिपोर्ट में किडनी-तिल्ली फटने से बताई…

    गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Narkatiaganj Gorakhpur Train Cancellation | Railway Traffic Block Update गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर…

    You Missed

    दूसरी बार पोस्टमार्टम में जांघ के पास मिली गोली:पहली रिपोर्ट में किडनी-तिल्ली फटने से बताई थी मौत की वजह

    • By dp
    • November 4, 2026
    • 1 views
    दूसरी बार पोस्टमार्टम में जांघ के पास मिली गोली:पहली रिपोर्ट में किडनी-तिल्ली फटने से बताई थी मौत की वजह

    MBB Preview: Arkansas vs UA Pine Bluff

    • By dp
    • November 4, 2026
    • 5 views
    MBB Preview: Arkansas vs UA Pine Bluff

    गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

    • By dp
    • November 4, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर रूट की 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द:अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदला रास्ता; सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

    Where to watch, how to follow the UK men’s hoops season opener vs. Manhattan

    • By dp
    • November 4, 2026
    • 6 views
    Where to watch, how to follow the UK men’s hoops season opener vs. Manhattan

    आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    आसिफ खान ने खोले ‘बिग बॉस’ के घर के राज:काजी को बताया ड्रामेबाज, आम्रपाली को सबसे फेक; सलमान को लेकर भी की बात

    Supreme Court prepared to rule that publicly funded religious schools can reject children of same-sex couples | CNN Politics

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    Supreme Court prepared to rule that publicly funded religious schools can reject children of same-sex couples | CNN Politics