दूसरी बार पोस्टमार्टम में जांघ के पास मिली गोली:पहली रिपोर्ट में किडनी-तिल्ली फटने से बताई थी मौत की वजह

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Murder Case | Postmortem Report Controversy; Bullet Found

दूसरी बार पोस्टमार्टम में जांघ के पास मिली गोली:पहली रिपोर्ट में किडनी-तिल्ली फटने से बताई थी मौत की वजहशाहनवाज खान | हरदोई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के हरपालपुर क्षेत्र में बोलेरो में मृत मिले सोनू के शव का मंगलवार रात दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। एक्स-रे में उनकी दाहिनी जांघ के पास पेल्विक हिस्से में गोली मिली। जबकि सोमवार को हुए पहले पोस्टमार्टम में गोली की पुष्टि नहीं हुई थी। पहली रिपोर

.

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया। इसके बाद सोनू के भाई अमित उर्फ मोनू ने डीएम को आवेदन दिया। डीएम के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

बोलेरो में मिला था शव, दोस्तों पर हत्या का केस

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलौली गांव निवासी सोनू रविवार देर रात बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दुर्गागंज के पास अपनी बोलेरो में मृत मिले थे। सोमवार देर रात 12:31 बजे बिलग्राम कोतवाली में उनके दोस्त उरवेश और रोहित के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

किराए पर गाड़ी लेकर सोनू को साथ ले गए थे आरोपी

सोनू के भाई अमित के मुताबिक, वह किराए पर अपनी बोलेरो चलाते थे। उनकी पहचान बारामऊ निवासी उरवेश यादव और ईसेपुर निवासी रोहित से थी। उरवेश फिलहाल हरपालपुर में रहता है। दोनों का सोनू के साथ रुपयों का लेन-देन था। आरोप है कि 1 नवंबर की रात करीब 9 बजे दोनों बोलेरो किराए पर लेकर गुलौली से सोनू को अपने साथ ले गए थे।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी।

पुल के पास तमंचा दिखाकर दो लोगों को उतारा

परिजनों के मुताबिक, बोलेरो में आलोक और शीतल भी सवार थे। आरोप है कि सांडी रोड पर लमकन पुल के पास दोनों आरोपियों ने आलोक और शीतल को तमंचा दिखाकर गाड़ी से उतार दिया। उनसे कहा कि बुकिंग सिर्फ बहाना थी और वे सोनू को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद दोनों सोनू को लेकर आगे चले गए।

गोली मारकर हत्या, हादसा दिखाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि रात करीब 10 बजे दुर्गागंज के पास सोनू को गोली मार दी गई। इसके बाद शव सड़क किनारे फेंककर हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई। दूसरी बार हुए एक्स-रे में जांघ के पास गोली मिलने से परिजनों के आरोपों को लेकर जांच का नया पहलू सामने आया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:पति को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया, रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए; देखें तस्वीरें

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Special Screening Mumbai | Alia Bhatt Sunny Deol Bollywood Stars रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:पति को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया, रवि दुबे…

यशपाल बोले- अल्फ्रेड हिचकॉक की 'द बर्ड्स' ने काफी डराया:सुम्बुल ने सुनाया डरावना किस्सा, हर्ष बोले- भूत मिला तो उससे करूंगा बात

Hindi News Entertainment Bollywood Sumbul Touqeer & Harsh Rajput On Jhad Phoonk Film | Horror Story Interview भास्कर इंटरव्यूयशपाल बोले- अल्फ्रेड हिचकॉक की ‘द बर्ड्स’ ने काफी डराया:सुम्बुल ने सुनाया…

You Missed

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:पति को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया, रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए; देखें तस्वीरें

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 0 views
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:पति को सपोर्ट करने पहुंचीं आलिया, रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए; देखें तस्वीरें

Lions provide update on Jack Campbell

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 2 views
Lions provide update on Jack Campbell

यशपाल बोले- अल्फ्रेड हिचकॉक की 'द बर्ड्स' ने काफी डराया:सुम्बुल ने सुनाया डरावना किस्सा, हर्ष बोले- भूत मिला तो उससे करूंगा बात

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 2 views
यशपाल बोले- अल्फ्रेड हिचकॉक की 'द बर्ड्स' ने काफी डराया:सुम्बुल ने सुनाया डरावना किस्सा, हर्ष बोले- भूत मिला तो उससे करूंगा बात

Petróleo sube tras ataque de Estados Unidos a isla iraní y menor expectativa de acuerdo de paz

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 5 views
Petróleo sube tras ataque de Estados Unidos a isla iraní y menor expectativa de acuerdo de paz

दूसरी बार पोस्टमार्टम में जांघ के पास मिली गोली:पहली रिपोर्ट में किडनी-तिल्ली फटने से बताई थी मौत की वजह

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 6 views
दूसरी बार पोस्टमार्टम में जांघ के पास मिली गोली:पहली रिपोर्ट में किडनी-तिल्ली फटने से बताई थी मौत की वजह

MBB Preview: Arkansas vs UA Pine Bluff

  • By dp
  • November 4, 2026
  • 7 views
MBB Preview: Arkansas vs UA Pine Bluff