धनतेरस-दीपावली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन:30 जगह तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां; चौक सराफा बाजार में PAC का पहरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Diwali & Dhanteras Security | Traffic Diversion & Fire Safety

धनतेरस-दीपावली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन:30 जगह तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां; चौक सराफा बाजार में PAC का पहरालखनऊ57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 6 से 9 नवंबर तक शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त रास्तों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, आग की घटनाओं स

.

हजरतगंज और भूतनाथ बाजार में बदले रास्ते

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 6 से 9 नवंबर तक बाजारों में भीड़ के दबाव को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नक्खास: हैदरगंज और सआदतगंज की ओर से आने वाले थ्री व्हीलर, विक्रम और टेंपो नक्खास से नादान महल रोड होते हुए यहियागंज, रकाबगंज पुल और अमीनाबाद नहीं जा सकेंगे। इन्हें मेडिकल क्रॉस, मेडिकल कॉलेज और शाहमीना तिराहे से भेजा जाएगा।

भूतनाथ मार्केट: पॉलीटेक्निक से आने वाले वाहन भूतनाथ तिराहे से दाएं नहीं मुड़ सकेंगे। इन्हें लेखराज मार्केट और नीलगिरी चौराहे से जाना होगा। कलेवा चौराहे की ओर से आने वाले वाहन भी गार्डेन बेकरी से सीधे भूतनाथ नहीं जा सकेंगे।

पत्रकारपुरम: मनोज पांडेय चौराहे से बाएं और हुसड़िया चौराहे से पत्रकारपुरम की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को दयाल पैराडाइज चौराहे से निकाला जाएगा।

नीलकंठ मार्केट: नीलकंठ मोड़ से आर्यन रेस्टोरेंट तक बाजार में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आर्यन रेस्टोरेंट से नीलकंठ की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे।

हजरतगंज में खरीदारी के लिए पार्किंग की व्यवस्था

चारबाग की ओर से आने वाले वाहन अटल चौक से बाएं मुड़कर मेफेयर और अल्का तिराहे की ओर जा सकेंगे। अटल चौक से डीएम आवास के बीच नो-स्टॉप जोन रहेगा। लीला सिनेमा रोड से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे के रास्ते अल्का तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को डनलप तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा।

सप्रू मार्ग से डनलप तिराहे होकर अल्का तिराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सिकंदरबाग से सहारागंज मोड़ होकर डनलप तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को चिरैयाझील से निकाला जाएगा। परिवर्तन चौक से हजरतगंज जाने वाले वाहनों को केडी सिंह बाबू स्टेडियम और चिरैयाझील होकर जाना होगा।

हजरतगंज बाजार में खरीदारी करने वालों के लिए लीला सिनेमा रोड स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग के पिछले गेट से वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है। यहां से मोतीमहल की ओर बने अगले गेट से पैदल बाजार पहुंच सकेंगे। परिवर्तन चौक से आने वाले वाहन हिंदी संस्थान से बाएं मुड़कर सरोजनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे।

30 स्थानों पर तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां

धनतेरस और दीपावली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और बस्तियों के आसपास करीब 30 स्थानों पर दमकल गाड़ियां तैनात रहेंगी। सभी 46 दमकल गाड़ियां और मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल तैयार हैं।

हर दमकल गाड़ी पर चार जवान तैनात रहेंगे, जबकि अन्य कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। शहर के सभी नौ फायर स्टेशनों के एफएसओ को अलर्ट किया गया है। विभाग दमकल वाहनों के लिए रास्ते जाम मुक्त रखने की व्यवस्था भी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, रास्ते में बाधा नहीं होने पर दमकल गाड़ी 5 से 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच सकती है।

चौक सराफा बाजार में PAC तैनात, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी करेंगे गश्त

डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, चौक के सराफा बाजार समेत आसपास के बाजारों की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। त्योहार खत्म होने तक पुलिस बाजारों पर नजर रखेगी। इसके लिए चेक पॉइंट बनाए गए हैं। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी गश्त करेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आग लगने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

फायर स्टेशनसंपर्क नंबरहजरतगंज9454418642चौक9454418644पीजीआई9454418646आलमबाग9454418648इंदिरानगर9454418650बीकेटी9454418652सरोजनीनगर9454418656गोमतीनगर9454418658गोसाईंगंज7839861686

ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9454405155

नोट: आपात स्थिति में एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को प्रतिबंधित मार्गों पर भी आवश्यकतानुसार छूट दी जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आंदोलन के बाद छात्राओं ने चुनी अपनी सरकार:AMU वीमेंस कॉलेज में अध्यक्ष बनीं अनम, आयशा ने उपाध्यक्ष और मरियम ने सचिव पद पर दर्ज की जीत

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh AMU Womens College Election Results | Anam President Ayesha Vice President आंदोलन के बाद छात्राओं ने चुनी अपनी सरकार:AMU वीमेंस कॉलेज में अध्यक्ष बनीं…

‘सूर्य-सारथी-सम्मान से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक घरों में लगा सोलर, इकोज़ेन ने किया सम्मानित

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Solar Panel Installation: Ecozen Honors Councilors | Surya Sarthi ‘सूर्य-सारथी-सम्मान से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक…

You Missed

McNeese vs. North Texas odds, prediction: 2026 college basketball picks for Nov. 5 from proven model

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 3 views
McNeese vs. North Texas odds, prediction: 2026 college basketball picks for Nov. 5 from proven model

आंदोलन के बाद छात्राओं ने चुनी अपनी सरकार:AMU वीमेंस कॉलेज में अध्यक्ष बनीं अनम, आयशा ने उपाध्यक्ष और मरियम ने सचिव पद पर दर्ज की जीत

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 3 views
आंदोलन के बाद छात्राओं ने चुनी अपनी सरकार:AMU वीमेंस कॉलेज में अध्यक्ष बनीं अनम, आयशा ने उपाध्यक्ष और मरियम ने सचिव पद पर दर्ज की जीत

Frog embryo case: Feds drop smuggling charges against Russian scientist at Harvard Medical School – The Boston Globe

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
Frog embryo case: Feds drop smuggling charges against Russian scientist at Harvard Medical School – The Boston Globe

धनतेरस-दीपावली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन:30 जगह तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां; चौक सराफा बाजार में PAC का पहरा

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
धनतेरस-दीपावली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन:30 जगह तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां; चौक सराफा बाजार में PAC का पहरा

Ab 20.15 Uhr – RTL zeigt Europa-League-Partie Leverkusen gegen Marseille