- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Solar Panel Installation: Ecozen Honors Councilors | Surya Sarthi
‘सूर्य-सारथी-सम्मान से सम्मानित हुए सौर-ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले पार्षद:प्रयागराज में 1000 से अधिक घरों में लगा सोलर, इकोज़ेन ने किया सम्मानितप्रयागराज37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाने वाले नगर निगम पार्षदों को सम्मानित किया गया। डिसेंट्रलाइज्ड रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी इकोज़ेन की ओ
.
कार्यक्रम में इकोज़ेन के रूफटॉप सेल्स एवं कंज्यूमर फाइनेंस हेड अक्षत गुप्ता ने बताया कि कंपनी अब तक देशभर में 6 लाख से अधिक किसानों को सोलर समाधान उपलब्ध करा चुकी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कंपनी रूफटॉप सोलर लगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगवाने, उसकी उपयोगिता और विश्वसनीयता को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल और संशय रहते हैं। ऐसे में स्थानीय पार्षदों ने जनता और सोलर तकनीक के बीच सेतु का काम किया है। उनके सहयोग और समन्वय से प्रयागराज में 1000 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं।
सोलर कैंप लगाकर लोगों को किया जागरूक
कार्यक्रम में बताया गया कि इकोज़ेन की ओर से शहर में सोलर कैंप और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से लोगों को रूफटॉप सोलर के फायदे, सरकारी सब्सिडी और सोलर सिस्टम लगवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। सोलर ऊर्जा अपनाकर परिवार अपनी बिजली की जरूरतों का एक हिस्सा खुद पूरा कर सकते हैं। इससे बिजली बिल में बचत के साथ लंबे समय में आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। समारोह में भविष्य में प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा विजन को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




