दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Ganga Ghat Accident | Two Bike Riders Died, One Referred

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर कियासनी गुप्ता | संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र में रघुपुर पुख्ता गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के मुकीमपुर थाना क्षेत्र के नगला केरल रायपुर गांव निवासी दुर्वेश कुमार (25) पुत्र रामप्रकाश और जुनावई क्षेत्र के मैंदावली गांव निवासी महेंद्र (19) पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। घायल की पहचान मैंदावली गांव के गुड्डू (26) के रूप में हुई। वह महेंद्र का भतीजा है।

पतेल के पूले काटकर लौट रहे थे चाचा-भतीजा

जानकारी के मुताबिक, महेंद्र अपने भतीजे गुड्डू के साथ सांकरा गंगा घाट पुल पार कर अलीगढ़ के जंगल क्षेत्र में पतेल के पूले काटने गए थे। शुक्रवार को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान रघुपुर पुख्ता गांव के पास सामने से आ रही दुर्वेश की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में महेंद्र और दुर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

बहनों को लेने कृपालपुर गया था दुर्वेश

दुर्वेश के रिश्तेदार काशीपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार और उनके साले ने बताया कि दुर्वेश शुक्रवार को उघैती थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव में अपनी बहनों को लेने गया था। शाम करीब 3:30 बजे वह अकेले बाइक से सांकरा गंगा घाट पुल के रास्ते अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हादसे में उसकी जान चली गई।

दो छोटे बेटों के सिर से उठा पिता का साया

दुर्वेश खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में मां, पत्नी गुंजन और दो बेटे गौरव कुमार (2) और गौरांश (डेढ़ साल) हैं। वहीं, गणपत सिंह ने बताया कि महेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है और एक युवक घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

Hindi News Local Uttar pradesh Hamirpur Hamirpur Hospital Doctors Leave Cancelled For Diwali & Chhath Puja दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ…

सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Biopic Statement | Mumbai Trailer Launch Event Update सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग…

You Missed

Duchess of Sussex’s estranged half-brother ‘person of interest’ in child sexual abuse inquiry

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 2 views
Duchess of Sussex’s estranged half-brother ‘person of interest’ in child sexual abuse inquiry

दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 2 views
दीपावली पर हमीरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टी रद्द:इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी अलर्ट, छठ पूजा तक अस्पतालों में पर्याप्त बेड

Outcry after ICE violently detains US citizen walking to high school: ‘I thought they were going to kill me’

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 3 views
Outcry after ICE violently detains US citizen walking to high school: ‘I thought they were going to kill me’

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 4 views
दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

Evacúan Zoológico de Carolina del Norte por falsa amenaza de bomba

  • 6 views
सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब