ऐश्वर्या-अभिषेक हाथों में हाथ थामे दिवाली पार्टी में पहुंचे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, अर्जुन कपूर भी रहे मौजूद; बैकलेस लुक में दिखीं करीना, देखें तस्वीरें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Manish Malhotra Diwali Party Mumbai | Malaika Arora Kareena Kapoor Photos

ऐश्वर्या-अभिषेक हाथों में हाथ थामे दिवाली पार्टी में पहुंचे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, अर्जुन कपूर भी रहे मौजूद; बैकलेस लुक में दिखीं करीना, देखें तस्वीरें2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गुरुवार रात मुंबई में अपनी सालाना दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।

पार्टी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, मलाइका अरोड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ नजर आईं।

इस जश्न में नीता अंबानी, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, कृति सेनन, दिशा पाटनी और करण जौहर जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं।

इस पार्टी में माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। इस दौरान उनके बेटे पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की तस्वीरें देखें-

अक्षय कुमार अपने बेटे और पत्नी ट्विंकल के साथ पार्टी में शामिल हुए।अक्षय कुमार अपने बेटे और पत्नी ट्विंकल के साथ पार्टी में शामिल हुए।माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। उनके बेटे गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए।माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। उनके बेटे गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए।जाह्नवी कपूर भी मनीष मलोहत्रा की पार्टी में शामिल हुईं।जाह्नवी कपूर भी मनीष मलोहत्रा की पार्टी में शामिल हुईं।सारा अली खान अपने भाई के साथ पार्टी में पहुंची।सारा अली खान अपने भाई के साथ पार्टी में पहुंची।काजोल अपनी बेटी के साथ नजर आईं।काजोल अपनी बेटी के साथ नजर आईं।नीता अंबानी ने भी इस पार्टी में शिरकत की।नीता अंबानी ने भी इस पार्टी में शिरकत की।दिवाली पार्टी में दिशा पाटनी।दिवाली पार्टी में दिशा पाटनी।रवीना टंडन गोल्डन ड्रेस में पार्टी में शामिल हुईं।रवीना टंडन गोल्डन ड्रेस में पार्टी में शामिल हुईं।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, एक्स-पार्टनर अर्जुन भी रहे मौजूद

पार्टी में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ पहुंचीं। मलाइका ने पिंक और व्हाइट कॉम्बिनेशन वाला शिमरी लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने डायमंड नेकलेस के साथ स्टाइल किया था।

वहीं, हर्ष भारतीय परिधान में नजर आए और दोनों एक साथ पार्टी में पहुंचे व बाहर निकले। दिलचस्प बात यह रही कि इसी दिवाली पार्टी में मलाइका के पूर्व पार्टनर और अभिनेता अर्जुन कपूर भी मौजूद थे।

मलाइका अरोड़ा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ पहुंचीं।मलाइका अरोड़ा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ पहुंचीं।इसी दिवाली पार्टी में मलाइका के पूर्व पार्टनर और अभिनेता अर्जुन कपूर भी मौजूद थे।इसी दिवाली पार्टी में मलाइका के पूर्व पार्टनर और अभिनेता अर्जुन कपूर भी मौजूद थे।

हाथों में हाथ डाले नजर आए ऐश्वर्या और अभिषेक

इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ एंट्री ली। ऐश्वर्या रेड कलर के ट्रिडीशनल लुक में नजर आईं, जबकि अभिषेक ब्लैक आउटफिट में दिखे। दोनों ने पैपराजी के सामने हाथों में हाथ थामकर पोज दिए। तस्वीरों के लिए पोज देते समय दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराते और ब्लश करते दिखाई दिए।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर पार्टी में एंट्री ली।ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर पार्टी में एंट्री ली।

गोल्डन साड़ी में करीना, सैफ संग दिए पोज

अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। करीना ने गोल्डन सीक्वेंस साड़ी के साथ मैचिंग बैकलेस ब्लाउज पहना था, जिसने उनकी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के ‘पू’ किरदार की याद दिला दी। स्मोकी आई मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ पार्टी में पहुंची।करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ पार्टी में पहुंची।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Priyanka Chopra Maltie Marie & Rajinikanth Diwali Celebration Photos सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद,…

    तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Health Update | KBC Shooting Paused, Diwali Wishes Shared तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख…

    You Missed

    Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 6 views
    Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

    Protecting Competitive Integrity in VCT 2027

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    Protecting Competitive Integrity in VCT 2027

    तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग  रोकी गई

    Sunny Deol praises ‘Ramayana: Rise of a Legend’ after appearing as Lord Hanuman in post-credit scene: ‘This film is not less than any Hollywood film; but I would say it is better than them’

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Sunny Deol praises ‘Ramayana: Rise of a Legend’ after appearing as Lord Hanuman in post-credit scene: ‘This film is not less than any Hollywood film; but I would say it is better than them’

    विश्वनाथ धाम में मनाया गया अक्षयवट हनुमान का जन्मोत्सव:51 किलो लड्डू का लगा भोग, संकटमोचन मंदिर में भी उमड़े श्रद्धालु

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 5 views
    विश्वनाथ धाम में मनाया गया अक्षयवट हनुमान का जन्मोत्सव:51 किलो लड्डू का लगा भोग, संकटमोचन मंदिर में भी उमड़े श्रद्धालु