- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Priyanka Chopra Maltie Marie & Rajinikanth Diwali Celebration Photos
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरेंकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड सेलेब्स धूमधाम से दिवाली मना रहे हैं। इस बीच कई सेलेब्स ने दिवाली सेलिब्रेशिन की झलक दिखाई है। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ फेस्टिव अंदाज में तस्वीरें शेयर कीं। वहीं रजनीकांत ने दिवाली के मौके पर घर के बाहर एक झलक पाने का इंतजार कर रहे फैंस का अभिवादन किया।
सुपरस्टार रजनीकांत ने दिवाली के मौके पर चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। एक्टर घर से बाहर आए और प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा है, दिवाली से कुछ पसंदीदा कैमरा रोल। आप सबको दिवाली की शुभकामनाएं।
देखिए प्रियंका के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें-
सोनू सूद ने बुजुर्ग महिला की मदद की, पोती की सर्जरी करवाई
सोनू सूद ने दिवाली के मौके पर एक बुजुर्ग महिला की मदद की, जिनकी पोती को गंभीर बीमारी थी। इस बारे में सोनू ने भावुक होकर लिखा, ‘इस दिवाली भगवान ने मुझे सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। मुझे एक नन्ही-सी जिंदगी बचाने का हिस्सा बनने का मौका मिला। 90 साल की एक बुजुर्ग दादी मेरे पास आईं। उनकी बस एक ही गुजारिश थी कि उनकी एक साल की पोती राधिका की जान बच जाए। राधिका दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। आज भगवान की कृपा से उसकी सर्जरी सफल हो गई है। एक नन्हे दिल को फिर से धड़कने का मौका मिल गया और एक दादी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।’
सारा अली खान ने परिवार और दोस्तों के साथ की प्री-दिवाली पार्टी
सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्री-दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। सारा, भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह के साथ गेम्स खेलती दिखीं।
शाहिद कपूर ने तस्वीर शेयर कर दीं शुभकामनाएं
शाहिद कपूर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर कर लिखा है, हैप्पी दिवाली। जबकि उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने फूलों की रंगोली बनाते हुए तस्वीर शेयर की है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिठाइयों के साथ शेयर की तस्वीर
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर मिठाई के डब्बे के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, आप सभी को प्यार, हंसी-खुशी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
रकुल प्रीत सिंह ने जलाया दीया
रकुल प्रीत सिहं ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, आखिरकार, दिवाली वाली रौनक और खुशियों का एहसास ही कुछ खास है। आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
देखिए रकुल प्रीत सिंह की तस्वीरें-
साउथ सेलेब्स ने भी दीं दिवाली की शुभकामनाएं
साउथ स्टार धनुष ने सोशल मीडिया पर लिखा, सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि हर किसी का दिल खुशियों से भरा रहे और प्यार की रोशनी हर घर में फैलती रहे।
साउथ सुपरस्टार ममूटी ने अपनी फिल्म के पोस्टर के साथ फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
मोहनलाल ने छोटे संदेशों के साथ शुभकामनाएं दीं।
मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। चिरंजीवी ने लिखा, “जिस तरह हमारे जलाए छोटे दीयों की रोशनी अंधेरा दूर करती है, उसी तरह कितनी भी मुश्किलें आएं, हम मुस्कुराकर उन्हें मुमकिन बनाते हुए आगे बढ़ें। आपको और आपके परिवार को मेरी दिल से दिवाली की शुभकामनाएं।”
जूनियर एनटीआर ने अपने X हैंडल पर तेलुगु और अंग्रेजी में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔



