लखनऊ भीषण गर्मी में बिजली-पानी का संकट:बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान, अशर्फाबाद में 500 घरों में बिजली सप्लाई ठप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Ashrafabad Power Outage | 500 Homes Face Blackout & Low Voltage

लखनऊ भीषण गर्मी में बिजली-पानी का संकट:बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान, अशर्फाबाद में 500 घरों में बिजली सप्लाई ठपलखनऊ26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ भीषण गर्मी में लगातार बिजली का संकट बना हुआ है। नादान महल रोड उपकेंद्र के अशर्फाबाद में रविवार सुबह छह बजे अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हो गया। इससे करीब 500 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह के वक्त बिजली न आने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया।

.

इसके बाद सड़क खोदने का काम शुरू हुआ, लेकिन भूमिगत केबल के नजदीक से सीवर की पाइप लाइन जा रही थी। ऐसे में कर्मचारियों ने बहुत सावधानी से सड़क की खुदाई की। हालांकि 15 घंटे बाद रात देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी जावेद, अशफाक खान ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न आने से इनवर्टर तक बंद हो गये। सुबह-शाम घरों में पानी नहीं आया। देर शाम महिलाओं व बच्चों ने सरकारी नलकूप से पानी भरा।

सीतापुर रोड स्थित अहिबरनपुर उपकेंद्र

सीतापुर रोड स्थित अहिबरनपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को करीब 48 घंटे तक बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी। लेसा ने रविवार रात करीब 11 बजे 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को चालू किया। इसके बाद ब्रह्मनगर, त्रिवेणीनगर, खदरा सहित आसपास के क्षेत्रों को बिजली संकट से राहत मिली। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात 11 बजे 15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने दूसरे पावर ट्रांसफार्मर पर लोड शिफ्ट कर दिया था, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण सभी क्षेत्रो में बारी-बारी से सभी क्षेत्रों में बिजली कटौती करनी पड़ी थी। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगा सकें। मध्यांचल निगम की एमडी ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।

नजीराबाद में शाम 5.45 बजे बिजली ठप हुई। जब बिजली शाम सात बजे तक नहीं आई तो बाजार में अंधेरा छा गया। नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि आये दिन बिजली कटौती से कारोबार चौपट हो रहा है। वहीं जूनियर इंजीनियर ने बताया कि 7.20 बजे बिजली चालू हो गई। इसके अलावा चिनहट के प्रेमबाग, गोमतीनगर विस्तार में बिजली गुल रही। बशीरतगंज के सराय फाटक के पास बिजली खंभे में आग लग गई। इससे शाम को करीब एक घंटे बिजली बाधित रही।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut DM Investigation Committee Formed Against Sanjeev & Archit Gupta राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता…

‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Gajraj Rao Jaipur Visit | Food Experience Kachori Mithai Badhaai Ho ‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का…

You Missed

Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

Linette saves two set points, advances past Zakharova in Guangzhou

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
Linette saves two set points, advances past Zakharova in Guangzhou

‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 4 views
‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

CS Cartaginés avanzó a la Final de la Copa Centroamericana | Concacaf

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 7 views
CS Cartaginés avanzó a la Final de la Copa Centroamericana | Concacaf

करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 7 views
करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल