जनगणना ड्यूटी से गायब 435 कर्मचारियों पर होगी एफआईआर:नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों की लिस्ट डीएम को भेजी गई; बेसिक शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पंचायत और सीएमओ कार्यालय के कर्मी शामिल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Census Duty Absentees FIR Plan In UP | DM List

जनगणना ड्यूटी से गायब 435 कर्मचारियों पर होगी एफआईआर:कर्मचारियों की लिस्ट डीएम को भेजी गई; बेसिक शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पंचायत और सीएमओ कार्यालय के कर्मी शामिललखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 435 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित थानों में तहरीर भेज दी गई है। सभी

.

कई विभागों के कर्मचारी ड्यूटी से रहे नदारद

नगर निगम के आठों जोनों में प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), सिंचाई विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायत विभाग, सीएमओ कार्यालय समेत कई अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती और ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए।

जोनवार थानों में भेजी गई सूची

नगर निगम के अनुसार, जोन-1 में 69 कर्मचारियों की सूची थाना हजरतगंज भेजी गई है। जोन-7 में 62 कर्मचारी नियुक्ति सामग्री और स्टेशनरी लेने तक नहीं पहुंचे। कई कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद मिले, जबकि कुछ के नंबर गलत पाए गए। इनके खिलाफ थाना गाजीपुर में तहरीर भेजी गई है। इसी प्रकार जोन-3 के 244 कर्मचारियों के खिलाफ थाना अलीगंज, जोन-6 के 165 कर्मचारियों के खिलाफ थाना ठाकुरगंज और जोन-8 के 75 कर्मचारियों के खिलाफ थाना आशियाना में सूची भेजी गई है।

जनगणना कार्य में सहयोग करना कानूनी दायित्व

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम-1948 की धारा 4, 5 और 11 के तहत नियुक्त कर्मचारी ‘लोक सेवक’ माने जाते हैं और जनगणना कार्य में सहयोग करना उनका कानूनी दायित्व है। यदि कोई कर्मचारी इस कार्य से इनकार करता है या लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।

तीन साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान

अधिकारियों के अनुसार, दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एक हजार रुपये तक जुर्माना और तीन वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को तत्काल जनगणना कार्य में शामिल कराने को कहा है।

समय पर नहीं लौटे तो डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजकर विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों पर 12 नामजद समेत 100 अज्ञात पर FIR:चार दिन से चल रहा था प्रदर्शन, पुलिस ने खत्म कराया धरना

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj TGT PGT Protest Ends | Police Action Against Students & FIR टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों पर 12 नामजद समेत 100 अज्ञात पर FIR:चार दिन से…

अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ:पंजाब से आए 50 जायरीन, ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चढ़ाई चादर

Hindi News Local Rajasthan Ajmer Ajmer Dargah Visit | Punjab Pilgrims Pray For Amitabh Bachchan Health अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ:पंजाब से आए 50 जायरीन,…

You Missed

Bears report: Injured Coby Bryant progressing but without an exact return date

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
Bears report: Injured Coby Bryant progressing but without an exact return date

टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों पर 12 नामजद समेत 100 अज्ञात पर FIR:चार दिन से चल रहा था प्रदर्शन, पुलिस ने खत्म कराया धरना

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 4 views
टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों पर 12 नामजद समेत 100 अज्ञात पर FIR:चार दिन से चल रहा था प्रदर्शन, पुलिस ने खत्म कराया धरना

Arthur Fils sur ses origines haïtiennes : « Avoir une famille multiculturelle c’est la plus belle chose au monde »

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 8 views
Arthur Fils sur ses origines haïtiennes : « Avoir une famille multiculturelle c’est la plus belle chose au monde »

अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ:पंजाब से आए 50 जायरीन, ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चढ़ाई चादर

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन की सेहत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ:पंजाब से आए 50 जायरीन, ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर चढ़ाई चादर

What are you doing here? Wyndham Clark arrives in Mexico with brother on his bag

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 6 views
What are you doing here? Wyndham Clark arrives in Mexico with brother on his bag

जालौन में 19 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए:दो उपनिरीक्षक समेत अलग-अलग थानों के कर्मचारी शामिल

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
जालौन में 19 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए:दो उपनिरीक्षक समेत अलग-अलग थानों के कर्मचारी शामिल