रोडीज में अभिजीत दीपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Raghu Ram Denies Fake Video Claims | Roddies Audition Controversy

रोडीज में अभिजीत दीपके को नहीं दी गई गाली:पूर्व जज रघु राम ने वायरल वीडियो को फेक बताया, बोले- मैं उनसे कभी नहीं मिला5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी शो रोडीज के पूर्व जज रघु राम ने वायरल हो रहे एक पुराने ऑडिशन वीडियो पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि वीडियो में जिस युवक को रघु राम डांटते और अपशब्द कहते दिखाई दे रहे हैं, वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके हैं।

रघु राम ने एक वीडियो जारी कर इन दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “मुझे बताया जा रहा है कि रोडीज का मेरा एक पुराना इंटरव्यू ट्रेंड कर रहा है, जिसमें मैं एक लड़के पर भड़क रहा हूं, उसे धक्का दे रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि वह कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का इंटरव्यू है। यह फेक है। मैं उनसे कभी मिला ही नहीं हूं।”

रघु राम ने आगे कहा कि इस तरह की गलत जानकारी फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की, जो इस दावे को आगे बढ़ा रहे हैं।

रघु राम साल 2003 से 2014 तक 'एमटीवी रोडीज' में जज थे।रघु राम साल 2003 से 2014 तक ‘एमटीवी रोडीज’ में जज थे।

CJP के प्रदर्शन में प्रकाश राज शामिल हुए

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान एक्टर प्रकाश राज भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके हाथ में एक फूल था। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग पोस्टर और छाते लेकर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इससे पहले हैदराबाद के धरना चौक पर भी प्रदर्शन हुआ था, जहां सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लोगों को संबोधित किया।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक पिछले 9 दिनों में देश के 6 शहरों में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इस अभियान की शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद 11 जून को पुणे, 12 जून को लखनऊ, 13 जून को अमृतसर और 14 जून को बेंगलुरु और हैदराबाद में प्रदर्शन किया गया।

बेंगलुरु में प्रदर्शन की 4 तस्वीरें….

एक्टर प्रकाश राज हाथों में फूल लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।एक्टर प्रकाश राज हाथों में फूल लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।बेंगलुरु में प्रदर्शन के बीच बारिश से बचने के लिए लोग छाता लेकर पहुंचे।बेंगलुरु में प्रदर्शन के बीच बारिश से बचने के लिए लोग छाता लेकर पहुंचे।प्रदर्शन में AISA और दूसरे कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे।प्रदर्शन में AISA और दूसरे कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे।बेंगलुरु में CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने स्पीच दी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- बेंगलुरु से मिले जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।बेंगलुरु में CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने स्पीच दी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- बेंगलुरु से मिले जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

अभिजीत दीपके: अमेरिका में पढ़ाई कर रहे, AAP के साथ काम कर चुके

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। वे 6 जून को ही भारत लौटे थे। 2020-22 के बीच आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट रह चुके हैं।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

जंतर-मंतर पर ‘मैं भी अन्ना’ की जगह ‘मैं हूं कॉकरोच’: 5 घंटे का प्रोटेस्ट, उम्मीद से कम भीड़; कॉकरोच जनता पार्टी को क्या मिला

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। 2011 इसी जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट अन्ना हजारे ने आमरण अनशन से करप्शन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था।

तब नारे लगे थे- मैं भी अन्ना। इस बार आंदोलन का मकसद एजुकेशन सिस्टम में बदलाव है। नारा है- मैं हूं कॉकरोच। पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। जंतर-मंतर पर उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं आई, लेकिन पहली बार पार्टी जमीन पर दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत: ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

    ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी: मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

    मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:44Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • धमाल गैंग की वापसी: खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर

    खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskarबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सलमान खान पार्टी में नए लुक में दिखे: गले मिलकर आमिर ने एब्स छुए, दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक करवाई

    0:54Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अनीता आडवाणी की राजेश खन्ना संग शादी की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसका कोई ठोस आधार नहीं; डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार को मिली राहत

Hindi News Entertainment Bollywood Supreme Court Dismisses Anita Advani Plea On Rajesh Khanna Relationship अनीता आडवाणी की राजेश खन्ना संग शादी की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसका कोई ठोस…

यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Kedarnath Controversy | Sara Ali Khan Fatwa Maulana Shahabuddin Rajvi BREAKINGयूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना…

You Missed

China’s secretive space plane caught on camera in incredible new photo released by US military

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 2 views
China’s secretive space plane caught on camera in incredible new photo released by US military

अनीता आडवाणी की राजेश खन्ना संग शादी की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसका कोई ठोस आधार नहीं; डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार को मिली राहत

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 3 views
अनीता आडवाणी की राजेश खन्ना संग शादी की याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसका कोई ठोस आधार नहीं; डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार को मिली राहत

Caterpillar Reports Second-Quarter 2026 Results

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 6 views
Caterpillar Reports Second-Quarter 2026 Results

यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 7 views
यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

Winning Powerball numbers for the $716 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 9 views
Winning Powerball numbers for the 6 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 8 views
रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था