संभल में 3 दिवसीय सालाना मजलिसें संपन्न:बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने की शिरकत, उलेमाओं ने किया संबोधित

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Majlis Concludes | Ulema Address Thousands Of Devotees

संभल में 3 दिवसीय सालाना मजलिसें संपन्न:बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने की शिरकत, उलेमाओं ने किया संबोधितफिरोज अली | संभल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सम्भल के सिरसी स्थित करबला मोहल्ला शर्की सादात में दरगाह हजरत जैनब पर तीन दिवसीय वार्षिक मजलिसों का आयोजन संपन्न हुआ। इन धार्मिक मजलिसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया और उलेमाओं के संबोधनों को सुना।

तीन दिवसीय मजलिसों के दौरान विभिन्न उलेमाओं ने कर्बला की घटना और अहलेबैत के बलिदानों पर प्रकाश डाला। आखिरी दिन की मजलिस के बाद अलम मुबारक का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अंजुमन जुल्फकारे हैदरी के नौहाख्वानों ने नौहे पेश किए, जिस पर अकीदतमंदों ने मातम किया।

मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना शादाब मेहंदी जाफरी ने कहा कि इंसान को हमेशा सच्चाई और हक के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कलम की ताकत को पहचानने और सच कहने से न डरने का आह्वान किया। मौलाना जाफरी ने यह भी बताया कि मासूमीन की शिक्षा है कि कितनी भी मुश्किलें आएं, इंसान को हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए।

उन्होंने आगामी मोहर्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अज़ादारी पूरी मर्यादा, सम्मान और निष्ठा के साथ की जाए, ताकि किसी व्यक्ति या समुदाय को कोई परेशानी न हो। मजलिस के अंत में हज़रत इमाम हुसैन के भाई हज़रत अब्बास अलमदार के मसाइब बयान किए गए।

मजलिस के समापन के बाद अलम मुबारक का जुलूस निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शहर में धार्मिक माहौल बना रहा।

इस श्रृंखला की अन्य मजलिसों को मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना असगर अब्बास, मौलाना हुसैन अब्बास और मौलाना मीसम अब्बास ने भी संबोधित किया। उन्होंने कर्बला के संदेश को विस्तार से समझाया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़:एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, एनीडेस्क के जरिए हो रहा था खेल

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj ATS Busts Fake Aadhaar Card Racket | AnyDesk Fraud Exposed प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़:एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, एनीडेस्क…

    लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Junction RPF Seize Liquor Smuggling To Bihar | Attendant Arrested लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से…

    You Missed

    Aursnes falha St. Gallen: eis o motivo

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 0 views
    Aursnes falha St. Gallen: eis o motivo

    प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़:एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, एनीडेस्क के जरिए हो रहा था खेल

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 1 views
    प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़:एटीएस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, एनीडेस्क के जरिए हो रहा था खेल

    What is the Social Security COLA? How benefit increases work

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 4 views
    What is the Social Security COLA? How benefit increases work

    लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 4 views
    लखनऊ जंक्शन पर 32 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:आरपीएफ ने ट्रेन से बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ा, एक कोच अटेंडेंट भी शामिल

    Camp Wrap, Day 1: “Nothing in This League Is Given…”

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 5 views
    Camp Wrap, Day 1: “Nothing in This League Is Given…”

    कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी

    • By dp
    • July 30, 2026
    • 5 views
    कांवड़ समिति और डीजे संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक:मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी