लखनऊ में श्रीमद्भगवद्गीता पाठ और भजन संध्या का आयोजन:सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण का उद्देश्य

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Geeta Path & Bhajan Sandhya: Spiritual Awakening Event

लखनऊ में श्रीमद्भगवद्गीता पाठ और भजन संध्या का आयोजन:सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण का उद्देश्यअतुल कुमार सिंह | लखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में सोमवार को शहीद पथ स्थित ओमैक्स आर-2 परिसर के मंदिर में ‘श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी और स्थानीय निवासी शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य श्लोकों का सामूहिक पाठ किया गया। वक्ताओं ने गीता के आध्यात्मिक और व्यावहारिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें बताया गया कि यह केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला ज्ञान का अमूल्य स्रोत है।

गीता के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर

इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष प्रेम श्याम, योगी महेन्द्रनाथ और सनातन महापरिषद भारत के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने वर्तमान समय में समाज को भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों और गीता के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे परिवारों में संस्कार, समाज में सद्भाव और राष्ट्र में नैतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी।

अपरिमेय श्याम दास ने गीता के प्रमुख संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रंथ व्यक्ति को कर्तव्य, धर्म और आत्मबोध का मार्ग दिखाता है। उन्होंने युवाओं से भी गीता के अध्ययन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

रविवार को नियमित रूप से श्रीमद्भगवद्गीता पाठ होगा

इस अवसर पर सनातन महापरिषद भारत ने घोषणा की कि प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से श्रीमद्भगवद्गीता पाठ आयोजित किया जाएगा। संगठन ने यह भी बताया कि किसी भी कॉलोनी, संस्था या मंदिर समिति के अनुरोध पर गीता पाठ का आयोजन निःशुल्क कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, निवासियों, आरडब्ल्यूए सदस्यों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सनातन संस्कृति के संवर्धन का संकल्प दोहराया गया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Recalls Kenya Masai Mara Proposal To Alia Bhatt रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3…

    ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

    Hindi News Entertainment Bollywood Janhvi Kapoor Admits Paddy Sexual Assault Controversy | Bollywood News ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं-…

    You Missed

    Winning Powerball numbers for the $716 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 3 views
    Winning Powerball numbers for the 6 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 2 views
    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 5 views
    Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

    ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 5 views
    ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

    Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 6 views
    Emma Stone Is To Thank for The Big Twist in ‘You Can See Everything’ [Spoilers]

    राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 6 views
    राशन डीलरों ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की:डीएम ने जांच कमेटी बनाई, संजीव और अर्चित गुप्ता पर पैसे मांगने का आरोप