मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में घिरे शातिर चोर:पुलिस से मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की स्कूटी पर वारदात को निकले थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar Police Encounter: Thieves Injured On Stolen Scooty

मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत में घिरे शातिर चोर:पुलिस से मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल, चोरी की स्कूटी पर वारदात को निकले थेवरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात करीब 12 बजे थाना नई मंडी पुलिस और दो शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। चोरी की स्कूटी पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने निकले दोनों बदमाश पुलिस की घेराबंदी में फंस गए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए।

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध बदमाश सिसौना मार्ग की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर सिसौना पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर आरोपी भाग निकले और रजवाहा पटरी की ओर दौड़ पड़े।

पीछा किए जाने पर आगे तीखे मोड़ पर उनकी स्कूटी फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश गन्ने के खेत में घुस गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ के अजराड़ा निवासी वकील पुत्र असलम और गाजियाबाद के नहाली निवासी परवेज पुत्र फकीरा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी हैं। परवेज के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वकील पर भी एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की स्कूटी, अवैध तमंचे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तृषा को थलापति विजय के साथ न दिखने की सलाह:एक्ट्रेस अंबिका बोलीं- अगर इससे वो शर्मिंदगी का सामना करते हैं, तो सावधानी बरतनी चाहिए

    Hindi News Entertainment Bollywood Vijay Trisha Silverstone Video Controversy | Ambika Statement तृषा को थलापति विजय के साथ न दिखने की सलाह:एक्ट्रेस अंबिका बोलीं- अगर इससे वो शर्मिंदगी का सामना…

    उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन ने टोका:यूलिया वंतूर ने भी आरती की, सोहेल खान के गणपति विसर्जन में थिरका परिवार

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Ganpati Visarjan At Sohail Khan House | Video Update उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन ने टोका:यूलिया वंतूर ने भी आरती की,…

    You Missed

    Senate debate: Mike Rogers declined, Abdul El-Sayed confirmed

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 0 views
    Senate debate: Mike Rogers declined, Abdul El-Sayed confirmed

    तृषा को थलापति विजय के साथ न दिखने की सलाह:एक्ट्रेस अंबिका बोलीं- अगर इससे वो शर्मिंदगी का सामना करते हैं, तो सावधानी बरतनी चाहिए

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 0 views
    तृषा को थलापति विजय के साथ न दिखने की सलाह:एक्ट्रेस अंबिका बोलीं- अगर इससे वो शर्मिंदगी का सामना करते हैं, तो सावधानी बरतनी चाहिए

    Sophie Cunningham visits NASCAR race, plays for Indiana Fever

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 3 views
    Sophie Cunningham visits NASCAR race, plays for Indiana Fever

    उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन ने टोका:यूलिया वंतूर ने भी आरती की, सोहेल खान के गणपति विसर्जन में थिरका परिवार

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 3 views
    उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन ने टोका:यूलिया वंतूर ने भी आरती की, सोहेल खान के गणपति विसर्जन में थिरका परिवार

    Pierce Brosnan and Helen Mirren Say They Were “Blindsided” by Tom Hardy Reports: “Without Tom, We Don’t Have ‘MobLand’”

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 2 views
    Pierce Brosnan and Helen Mirren Say They Were “Blindsided” by Tom Hardy Reports: “Without Tom, We Don’t Have ‘MobLand’”

    हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप

    • By dp
    • September 16, 2026
    • 3 views
    हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली चोरी का पहला केस:3 जेई, TG-2, 6 लाइनमैन समेत 23 नामजद; अवैध कनेक्शन से करोड़ों की वसूली का आरोप