रायबरेली में नाबालिगों को भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया, पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Raibareli
  • Raebareli Police Arrest 2 Accused | Minor Girls Abduction Case

रायबरेली में नाबालिगों को भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया, पिता ने शिकायत दर्ज कराई थीआशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायबरेली जनपद में अपराधियों और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के कुशल निर्देशन में कार्रवाई करते हुए लालगंज और डलमऊ थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक पीड़ित पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर लालगंज पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित आरोपी राजेंद्र पासी (पुत्र स्व. शीतलदीन), निवासी ग्राम मुर्दीपुर मझिगवां, थाना सरेनी, जनपद रायबरेली को क्षेत्र के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक राजीव कुमार और आरक्षी सोनू यादव ने यह गिरफ्तारी की।

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र पासी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

दूसरा मामला थाना डलमऊ का है, जहां एक प्रार्थिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी अमित कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। डलमऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया और जांच में जुट गई।

मुखबिर की सूचना पर डलमऊ पुलिस टीम ने मुकदमे के नामजद अभियुक्त अमित कुमार (पुत्र रामदास), निवासी पूरे तमोली मजरे बेला भेला, थाना भदोखर, जनपद रायबरेली को गंगा एक्सप्रेस-वे कटघर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

डलमऊ पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय कुमार पाठक, आरक्षी अविनाश कुमार और प्रशांत पाण्डेय शामिल थे।

एसपी ने की पुलिस टीमों की सराहना

रायबरेली ​जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस मुहिम के तहत दोनों थानों की पुलिस सक्रिय नजर आई। पुलिस अधीक्षक ने दोनों टीमों के इस त्वरित कार्य की सराहना की है और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Meerut POCSO Case | Allahabad High Court Grants Bail In Kishori Prem प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले…

    FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

    Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Pan Masala Ad Controversy | Bombay High Court Challenge FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस…

    You Missed

    Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 1 views
    Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

    FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

    Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

    झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज