आरोप- कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता टॉर्चर झेल रही थी:पिता बोले- पैसे को लेकर दबाव बनाया गया; इसके बाद डिप्रेशन में सुसाइड किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sanchita Ugale Suicide Reason; Torture Depression | Kumkum Bhagya Actress

आरोप- कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता टॉर्चर झेल रही थी:पिता बोले- पैसे को लेकर दबाव बनाया गया; इसके बाद डिप्रेशन में सुसाइड किया31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। - Dainik Bhaskarसंचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं।

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की सुसाइड के बाद उनके पिता मच्छिंद्र उगले ने कहा कि उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। उस पर पैसे को लेकर दबाव बनाया गया, इसके बाद डिप्रेशन में थी।

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में दिया का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं संचिता उगले का शव रविवार रात सीलिंग फैन से लटका मिला था। एक्ट्रेस के पिता ने NDTV से कहा कि

QuoteImage

वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी। ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे।

QuoteImage

उन्होंने कहा- बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो, लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।

मीडिया से बातचीत करते वक्त संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले की आंखों से आंसू आ गए।मीडिया से बातचीत करते वक्त संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले की आंखों से आंसू आ गए।

पिता ने कहा- संचिता को टॉर्चर किया जा रहा था

संचिता के पिता ने यह भी दावा किया कि उसे कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।

संचिता (बाएं) ने टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में दिया का रोल प्ले किया था।संचिता (बाएं) ने टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया का रोल प्ले किया था।

घर में अकेली थी, बेडरूम में फांसी लगाई

संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टीवी शो 'वागले की दुनिया' में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था।टीवी शो ‘वागले की दुनिया’ में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था।संचिता ने टीवी शो 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में सुकून का रोल निभाया था।संचिता ने टीवी शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सुकून का रोल निभाया था।

कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं

संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं।

संचिता ने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे।

इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम किया था।

मौत से कुछ घंटों पहले वीडियो पोस्ट किया

संचिता के निधन से ठीक कुछ घंटों पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस ‘डफली वाले, डफली बजा’ गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मैं नाचूं, तू नचा।’

कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं और लगातार पोस्ट करती रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स हैं।

संचिता का आखिरी वीडियो।संचिता का आखिरी वीडियो।

चचेरा भाई बोला- सुशांत की तरह इंडस्ट्री ने दबाया

संचिता के चचेरा भाई आकाश उगले ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि संचिता को फिल्म इंडस्ट्री द्वारा दबाया जा रहा था। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा सोशल मीडिया का एक वीडियो दिखाते हुए दावा किया है कि ये संचिता की फर्जी आईडी से पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा था, ‘आज फिर 14 जून है’।

संचिता की फर्जी आईडी से पोस्ट किए गए वीडियो में लिखा था- आज फिर 14 जून है। सुशांत ने इसी तारीख में आत्महत्या की थी।संचिता की फर्जी आईडी से पोस्ट किए गए वीडियो में लिखा था- आज फिर 14 जून है। सुशांत ने इसी तारीख में आत्महत्या की थी।चचेरे भाई ने दावा किया है कि ये आईडी संचिता की थी।चचेरे भाई ने दावा किया है कि ये आईडी संचिता की थी।

भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा, मेरी बहन बहुत डर गई थी। इंडस्ट्री दबा देती है, धमकी देती है। जैसा सुशांत के साथ किया, उसे अंदर से खोखला कर दिया। इसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ होता है। यहां पावर गेम होता है। हमारे जैसे मिडिल क्लास के लोग आगे जाते हैं, तो उसे दबा दिया जाता है।

आकाश उगले, संचिता के चचेरे भाई।आकाश उगले, संचिता के चचेरे भाई।

चचेरे भाई द्वारा बताए गया इंस्टाग्राम अकाउंट संचिता उगले के फैन पेज की तरह दिखता है। हालांकि भाई ने दावा किया है कि ये अकाउंट संचिता खुद चलाती थीं। ये अकाउंट 2 जून को बनाया गया है। पेज के सभी वीडियो संचिता के थे, हालांकि 14 जून को पोस्ट किया गया आखिरी वीडियो सुशांत सिंह राजपूत का था। कथित तौर पर इस वीडियो के पोस्ट किए जाने के बाद संचिता ने आत्महत्या की है।

को-स्टार ने रिलेशन कि अफवाह को नकारा

संचिता की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके ‘साजन घर’ के को-स्टार उज्ज्वल शर्मा के साथ नाम जुड़ने की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन उज्ज्वल ने इन खबरों को गलत बताया है। टेलीचक्कर से बातचीत में उज्ज्वल ने साफ किया कि वे दोनों कभी रिलेशनशिप में नहीं थे। उज्ज्वल ने बताया कि संचिता किसी और को डेट कर रही थीं और उसके साथ लिव-इन में रह रही थीं।

टीवी शो 'साजन घर' में संचिता ने पूजा और उज्ज्वल शर्मा ने कबीर का रोल प्ले किया था।टीवी शो ‘साजन घर’ में संचिता ने पूजा और उज्ज्वल शर्मा ने कबीर का रोल प्ले किया था।

वे पिछले दो से ढाई महीने से अपने होमटाउन में हैं और संचिता से उनका कोई संपर्क नहीं था। उज्ज्वल के मुताबिक, संचिता अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद काफी मुश्किल समय का सामना कर रही थीं और मानसिक तनाव के लिए डॉक्टरी मदद भी ले रही थीं। संचिता की सेहत को ठीक रखने के लिए प्रोडक्शन हाउस ने भी सपोर्ट किया था और इलाज में मदद की थी।

यह खबर भी पढ़ें…

‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’:संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड मामले के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सीएम विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली: आदेश के बावजूद दोनों खुद कोर्ट में नहीं पहुंचे, अगली सुनवाई 7 अगस्त को

    आदेश के बावजूद दोनों खुद कोर्ट में नहीं पहुंचे, अगली सुनवाई 7 अगस्त को|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’: संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

    संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फिल्म गदर के 25 साल पूरे: AI से यंग करने के सवाल पर अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं

    AI से यंग करने के सवाल पर अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Jalsa Security Increased | Mumbai Threat Update धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम…

संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Gupta Funeral Mumbai: Daughter Gestures At Paparazzi | Video संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी…

You Missed

Arthur Fils Forced to Retire Mid-Match as Injury Halts Swiss Indoors Quarterfinal Campaign

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
Arthur Fils Forced to Retire Mid-Match as Injury Halts Swiss Indoors Quarterfinal Campaign

धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 2 views
धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

Falkirk vs Celtic LIVE: Scottish Premiership radio, text updates, team news, reaction, stats & head-to-head

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
Falkirk vs Celtic LIVE: Scottish Premiership radio, text updates, team news, reaction, stats & head-to-head

संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 6 views
सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए