'किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे':संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aanchal Khurana Questions TV Industry Post Sanchita Ugale Suicide Case

‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’:संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के कथित सुसाइड मामले के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “एक एक्टर ने सुसाइड कर लिया। चैनल को टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर को बजट बचाना है और दर्शकों को मनोरंजन चाहिए। लेकिन इसके पीछे क्या आपने कभी सोचा है कि एक एक्टर किन हालातों से गुजरता है?”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “एक छोटी सी बात पर रिप्लेसमेंट, किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट, किसी से बहस कर लोगे तो रिप्लेसमेंट, सेल्फ-रिस्पेक्ट बचाओगे तो रिप्लेसमेंट।”

चैनल को सिर्फ टीआरपी की चिंता है: आंचल

आंचल खुराना ने यह भी कहा कि जहां तक चैनल और प्रोड्यूसर्स की बात है, वे सबसे स्वार्थी लोग हैं। उन्हें अपने मुनाफे और फायदे से ऊपर कुछ दिखाई नहीं देता।

यकीन मानिए, मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। अगर आपका ऑडिशन अच्छा है, आप एक अच्छे परफॉर्मर हैं, तब भी वे आपको सिर्फ 1000 रुपए के लिए रिजेक्ट कर देंगे। 1000 रुपए के लिए।

या फिर आप किसी को लाइन नहीं दे रहे हैं। आप किसी के साथ कुछ भी करने के लिए तैयार नहीं हैं। वे आपको रिप्लेस कर देंगे। उनके लिए यह बहुत आसान है।

आंचल खुराना एमटीवी रोडीज सीजन 8 और डेटिंग शो 'मुझसे शादी करोगे' की विनर थीं।आंचल खुराना एमटीवी रोडीज सीजन 8 और डेटिंग शो ‘मुझसे शादी करोगे’ की विनर थीं।

मुश्किल समय में परिवार का सहारा लेने को कहा

वीडियो में आंचल ने कलाकारों से कहा कि जब परिस्थितियां बेहद कठिन लगें तो अपने परिवार और घर का सहारा लेना चाहिए। आंचल के अनुसार, वह खुद भी डिप्रेशन और स्ट्रेस के दौर से गुजर चुकी हैं और ऐसे समय में काम से ज्यादा अपनों का साथ अहम होता है।

टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से मशहूर हुईं एक्ट्रेस संचिता उगले ने रविवार रात को सुसाइड कर लिया। वे 22 साल की थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस का शव घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई।

मुंबई पुलिस मीडिया को बताया, ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’

संचिता (बाएं) ने टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में दिया का रोल प्ले किया था।संचिता (बाएं) ने टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया का रोल प्ले किया था।

संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

परिवार संचिता को महानगरपालिका के तुलिंज अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आई थीं।

टीवी शो 'वागले की दुनिया' में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था।टीवी शो ‘वागले की दुनिया’ में संचिता उगले ने रूचिता जेटली का किरदार निभाया था।संचिता ने दिलवाली दूल्हा ले जाएंगी में सूकून का रोल किया था।संचिता ने दिलवाली दूल्हा ले जाएंगी में सूकून का रोल किया था।

कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं

संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। वे लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वे दंगल टीवी चैनल के शो ‘साजन घर में’ नजर आई थीं। वे पॉपुलर शो ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सौरभ बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं।

संचिता ने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था। इसमें वे ताराबाई के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल और अक्षय खन्ना नजर आए थे।

इसके अलावा संचिता ने मनोज बाजपेई के साथ ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी काम किया था।

यह खबर भी पढ़ें…

हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत:ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की ब्राजील में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। वह 32 साल के थे। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • फिल्म गदर के 25 साल पूरे: AI से यंग करने के सवाल पर अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं

    AI से यंग करने के सवाल पर अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए: झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए

    झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:24Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया: साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, पंखे से लटकी मिली बॉडी; मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की

    साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, पंखे से लटकी मिली बॉडी; मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:01Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत: ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

    0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Gupta Funeral Mumbai: Daughter Gestures At Paparazzi | Video संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी…

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

Hindi News Local Uttar pradesh Saharanpur Sarsawa Sugar Mill Crushing Season | Saharanpur DM Payment Instruction सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर…

You Missed

Falkirk vs Celtic LIVE: Scottish Premiership radio, text updates, team news, reaction, stats & head-to-head

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
Falkirk vs Celtic LIVE: Scottish Premiership radio, text updates, team news, reaction, stats & head-to-head

संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 2 views
Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to $47 from $46

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 6 views
Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to  from

दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन